Mercedes-Maybach GLS 600 Facelift : लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने भारत में मेबैक जीएलएस 600 फेसलिफ्ट 3.35 करोड़ रुपये के प्राइज़ पर लॉन्च कर दिया है। नई अपडेटेड मेबैक जीएलएस में कॉस्मेटिक अपडेट, नए इंटीरियर ट्रिम और अपहोल्स्ट्री विकल्पों के साथ-साथ हुड के नीचे एक अपडेटेड 4.0-लीटर वी8 इंजन दिया है। कंपनी का दावा है कि 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 4.9 सेकंड में हासिल कर सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटे है।
पढ़ें :- KTM 890 Adventure R Rally Limited Edition : केटीएम 890 एडवेंचर आर रैली लिमिटेड एडीशन से पर्दा उठा , जानें खासियत और इंजन
सिल्वर मैटेलिक कलर ऑप्शन
ग्राहकों को लुभाने के लिए एक्सटीरियर बदलावों में नई ग्रिल और नया बम्पर है; एयर इनटेक पर ग्रिल पर मेबैक लोगो पैटर्न दिया है। रियर में टेल-लैंप और नए मेबैक-विशिष्ट टेल पाइप के लिए नए एलईडी सिग्नेचर दिए हैं। स्टैंडर्ड तौर पर GLS 600 ब्लैक, पोलर व्हाइट और सिल्वर मैटेलिक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
पावरट्रेन
हुड के तहत, जीएलएस 600 में 4.0-लीटर, ट्विन-टर्बो चार्ज्ड वी8 इंजन दिया है। यह इंजन 557hp और 770Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसमें 48V इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर भी मिलता है जो 22hp और 250Nm का अतिरिक्त बूस्ट प्रदान करता है।