Meta AI-Powered Meta Glasses : AI के बढ़ते चलन के बीच मेटा ने स्मार्ट चश्मा चश्मा लांच किया है। ये स्मार्ट चश्मा सिर्फ देखने के लिए नहीं बल्कि कॉलिंग, फोटो कैप्चर, ट्रांसलेशन और वॉयस कमांड जैसे कई काम कर सकते हैं। इस चश्में की खास बात यह है कि कंपनी ने इन्हें किफायती कीमत में पेश किया है। Meta ने इन स्मार्ट ग्लासेस को आईवियर कंपनी EssilorLuxottica के साथ मिलकर तैयार किया है।
पढ़ें :- अब घर पर Lumio Arc 7 (2026) के साथ लें सिनेमा हॉल का मजा, 120-इंच प्रोजेक्शन और 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स मौजूद
कीमत और मॉडल
Meta Glasses की शुरुआती कीमत 299 डॉलर (करीब 28,000 रुपये) रखी गई है।
डिजाइन
कंपनी ने इन्हें तीन अलग-अलग फ्रेम डिजाइन में पेश किया है। पहला मॉडल Adventurer है, जिसमें स्क्वायर फ्रेम मिलता है।
दूसरा मॉडल Fury है, जिसका डिजाइन थोड़ा मोटा रखा गया है। वहीं तीसरा मॉडल Starfire है, जिसे Kylie Jenner के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया है। यह ओवल फ्रेम डिजाइन के साथ आता है। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो Starfire मॉडल की कीमत 399 डॉलर (करीब 37,800 रुपये) है।
कलर
कंपनी ने इन्हें कई रंगों में उपलब्ध कराया है। ग्राहक इन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon और Best Buy जैसे स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं।
पढ़ें :- पटना मेट्रो का एक साल पूरा, 3.37 लाख से अधिक लोगों ने किया सफर, दिसंबर तक खुलेगा नया 'खेमनीचक' स्टेशन
थ्री-वे एडजस्टेबल नॉजपैड
इन स्मार्ट ग्लासेस को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर्स इसे अपनी सुविधा अनुसार एडजेस्ट कर सकते है। इसमें थ्री-वे एडजस्टेबल नॉजपैड दिए गए हैं। ये गलासेस लंबे समय तक पहनने पर भी ये आरामदायक फील देते हैं। इसलिए डिजाइन को काफी बेलेंस रखा गया है।
स्मार्ट फीचर्स मौजूद
इन स्मार्ट ग्लासेस में किसी तरह का डिस्प्ले नहीं दिया गया है। ग्लासेस में बिल्ट-इन कैमरा मिलता है, जिसकी मदद से फोटो और वीडियो कैप्चर किए जा सकते हैं। साथ ही इनमें ओपन-ईयर स्पीकर्स दिए गए हैं, जिससे ऑडियो सुनने के दौरान आसपास की आवाजें भी सुनाई देती रहती हैं।