Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Miami Airport Plane Crash: मियामी एयरपोर्ट पर 21 Air का विमान हुआ क्रैश, हादसे में 5 लोगों की मौत

Miami Airport Plane Crash: मियामी एयरपोर्ट पर 21 Air का विमान हुआ क्रैश, हादसे में 5 लोगों की मौत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Miami Airport Plane Crash :  रविवार को मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को  लैंडिंग के दौरान उस समय हादसा हो गया जब अमेज़न का एक कार्गो प्लेन रनवे से आगे निकल गया और क्रैश हो गया। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

पढ़ें :- Video- वाहन मालिक विदेश में रहते हैं, चोरी का डर था, तो क्रेन बुलवाकर Scorpio को दो मंजिला छत पर चढ़वाया

खबरों के अनुसार, प्लेन कई गाड़ियों से टकराया और उसमें आग लग गई। इस घटना के कारण सभी रनवे और टैक्सीवे बंद करने पड़े, जिससे अमेरिका के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक पर कामकाज में भारी रुकावट आई।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार, कार्गो कंपनी ’21 एयर’ द्वारा संचालित बोइंग 767-300, ‘प्राइम एयर फ्लाइट 7598’, दोपहर करीब 2 बजे (EDT) मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायगोनल रनवे से आगे निकल गया।

क्रैश होने से पहले यह विमान प्यूर्टो रिको के सैन जुआन में स्थित लुइस मुनोज़ मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आया था। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि विमान एयरपोर्ट के उत्तर-पश्चिम छोर पर जाकर रुका और बेकार हो गया।

Advertisement