नई दिल्ली। Microsoft का सर्वर ठप होने से दुनियाभर के यूजर्स को परेशानी हो रही है। इसकी वजह से न सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम प्रभावित है, बल्कि दुनियाभर की कई कंपनियां भी इससे प्रभावित हुई हैं। फिलहाल इस आउटेज के बारे में कारण स्पष्ट नहीं है। अब इस पर एलन मस्क (Elon Musk) ने भी चुटकी ली है। एलन मस्क (Elon Musk) ने एक्स हैंडल पर माइक्रोसॉफ्ट पर एक मीम शेयर किया है।
पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी
सब बंद लेकिन एक्स चालू
एलन मस्क (Elon Musk) ने एक्स पर एक मीम शेयर किया है। जिसमें एक व्यक्ति एक्स है जो कि ऊपर है तो नीचे बहुत सारे व्यक्ति खड़े हुए हैं। मस्क ने इसके साथ लिखा है कि बाकी सब बंद है, यह ऐप अभी भी काम करता है। इसके अलावा उन्होंने एक पुराने ट्वीट को भी रिट्वीट किया है। इसमें उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट की तुलना मैक्रोहार्ड से की है। मस्क का ट्वीट
— Elon Musk (@elonmusk) July 19, 2024
पढ़ें :- बॉलीवुड में दहशत फैलाना था मकसद: टाइगर नहीं, किसी बड़े सेलिब्रिटी की हत्या का था प्लान, आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा
एंटीवायरस को बताया वायरस
The antivirus was the virus
— Elon Musk (@elonmusk) July 19, 2024
पढ़ें :- Video-भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह, बोले- साबित करो कि उन्होंने शराब पी है, तो मैं हमेशा के लिए गाना छोड़ दूंगा...
एलन मस्क (Elon Musk) ने एक एक्स यूजर को रिप्लाई देते हुए इस एंटीवायरस को वायरस कहा है। एक यूजर ने क्राइडस्ट्राइक का एक स्क्रीनशॉर्ट शेयर किया। जिसके जवाब में मस्क ये रिप्लाई दिया है।