pakistan khaibar pakhtunkhwa : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सोमवार को उस समय दहशत पैदा हो गई, जब हथियारबंद नकाबपोशों ने प्रांतीय मंत्री फजल शकूर खान को कथित तौर पर अगवा कर लिया। घटना दिनदहाड़े मोटरवे पर हुई। PTI ने इसे अपहरण बताया है। घटना को लेकर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। इससे एक दिन पहले पार्टी ने पूर्व मंत्री शकील अहमद के कथित अपहरण की कोशिश का भी आरोप लगाया था।
पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी
खबरों के मुताबिक, मंत्री फजल शकूर खान की गाड़ी को हथियारबंद लोगों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले वाहन के टायरों पर गोलियां चलाईं, जिससे गाड़ी रुक गई। इसके बाद बंदूकधारी मंत्री को अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गए।
पेशावर की सड़क पर गाड़ियां सामान्य रफ्तार से चल रही हैं। ट्रैफिक के बीच अचानक कुछ नकाबपोश लोग बंदूकों के साथ सामने आते हैं। वे एक गाड़ी को घेर लेते हैं और कुछ ही सेकंड में पूरा माहौल ऐसा बदल जाता है, जैसे सड़क पर कोई आतंकी हमला शुरू हो गया हो। यह घटना पाकिस्तान की बताई जा रही है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
PTI के अनुसार, घटना पेशावर के मोटरवे टोल प्लाजा के पास हुई। पार्टी का आरोप है कि सादे कपड़ों में आए नकाबपोश हथियारबंद लोगों ने फजल शकूर खान की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद उन्हें वाहन से बाहर निकाला गया और कथित तौर पर अपने साथ ले गए।