इंदौर। मप्र के कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पीए एवं निकट के रिश्तेदार रवि विजयवर्गीय को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री के सहायक रवि ने परिवार के साथ कहीं जाने के लिए कैब बुक की थी। उनके पास तीन लगेज थे। तीन सामान को देखकर कैब ड्राइवर ने ले जाने से इंकार कर दिया। इस पर विजयवर्गीय ने कहा कि मैं टैक्सी कैंसल करता हूँ आप वापस जाओ। इस पर टैक्सी चालक में विजयवर्गीय से विवाद करते हुए बुकिंग कैंसिल कराने के केंसलेशन चार्ज के 50 रुपए माँगे।
पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
विजयवर्गीय ने इस पर कहा कि केंसलेशन चार्ज मेरे एकाउंट से कट जाएगा ड्राइवर को नगद देने की आवश्यकता नहीं होती है। इसी बात को लेकर विवाद हो गया और कैब ड्राइवर ने रवि विजयवर्गीय को पेट और पेर में चाकू मार दिये । अभी उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।