Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. VIDEO: बीच सड़क पर बाईक सवार बदमाशों ने गोली मार कर की अधिवक्ता की हत्या, तमंचा लहरा फरार हुए बदमाश

VIDEO: बीच सड़क पर बाईक सवार बदमाशों ने गोली मार कर की अधिवक्ता की हत्या, तमंचा लहरा फरार हुए बदमाश

By Harsh 
Updated Date

पहली तस्वीर मृतक राजीव सिंह की फाइल फोटो है और दूसरी तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हुई आरोपियों की

Mirzapur: मिर्जापुर में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया। सीनियर वकील राजीव सिंह (45) रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनकी जिंदगी की आखिरी सुबह होगी। घर से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया और बेहद करीब से सीने पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े। यह पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिससे घटना की गंभीरता और भी बढ़ गई है।

पढ़ें :- ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसायटी में 12वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
पढ़ें :- ‘फूलन देवी बनकर बदला लूंगी....अपने जलते घर को देखकर युवती हुई आगबबूला, वीडिओ हुआ वायरल

भागते समय बाइक बंद, फिर भी नहीं पकड़े गए हमलावर

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार होने लगे, लेकिन कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक बंद हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने तमंचा लहराकर लोगों को डराया और मौके से भाग निकले। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सहमे नजर आए।

चुनावी रंजिश में हत्या, महीनों से चल रही थी रेकी

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड के पीछे ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक, मृतक की पत्नी गांव की प्रधान हैं, जबकि मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर भी उसी गांव से प्रधान का चुनाव लड़ चुका है। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और करीब 7 महीने पहले मारपीट की घटना भी सामने आई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी पिछले कई महीनों से वकील की गतिविधियों पर नजर रख रहा था और उसे उनके मॉर्निंग वॉक के समय की पूरी जानकारी थी।

मुख्य आरोपी की पहचान, दूसरा अब भी फरार

पढ़ें :- बदायूं में देर रात खौफनाक वारदात, पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। हालांकि, वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

Advertisement