1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पत्नी को कुर्सी से बांधा और फिर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, कन्नौज में पति ने अफेयर के शक में की हत्या

पत्नी को कुर्सी से बांधा और फिर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, कन्नौज में पति ने अफेयर के शक में की हत्या

Kannauj Murder : यूपी के कन्नौज से दिलदहलाने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर जल्लाद पति ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी अपने अफेयर के शक में अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति अपने बच्चों को साथ लेकर मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- मेरठ: BJP नेता के बेटे ने पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर की आत्महत्या; बेटे की मौत से पिता को आया हार्ट अटैक

जानकारी के अनुसार, इस वारदात को छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र जगतपुर गांव में गुरुवार (5 नवंबर 2026) सुबह करीब 7 बजे अंजाम दिया गया। आरोप है कि सुखबीर सिंह उर्फ मोनू के शख्स ने अपनी पत्नी सोनम को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। फिर बच्चों को लेकर मौके से फरार हो गया। दोनों की लव मैरिज हुई थी और आरोपी को अपनी पत्नी के किसी और से अफेयर का शक था।

घटना की जानकारी जब पड़ोसियों को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और खुद आग बुझाने की कोशिश करने लगे, क्योंकि घर में गैस सिलेंडर रखे होने के कारण ग्रामीणों में विस्फोट का डर था। वहीं, सूचना मिलने पर सिकंदरपुर चौकी पुलिस और कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...