Mirzapur The Movie : ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस काफी समय से एक्साइटेड हैं। वेब सीरीज के बाद अब मिर्जापुर की कहानी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
पढ़ें :- Box Office Collection : 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर-द मूवी' के सामने ढेर हुई 'हैवान', जानें शनिवार की कमाई
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला A सर्टिफिकेट
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, फिल्म को 29 अगस्त को ‘A’ सर्टिफिकेट दिया गया है। इसका मतलब है कि फिल्म को सिर्फ 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के दर्शक ही सिनेमाघरों में देख सकेंगे। फिल्म का रनटाइम भी काफी लंबा है। मिर्जापुर: द मूवी 197.19 मिनट यानी करीब 3 घंटे 17 मिनट लंबी होगी।
फिर आमने-सामने होंगे पुराने दुश्मन
CBFC की ओर से जारी फिल्म की कहानी के संक्षिप्त विवरण से साफ है कि इस बार भी मिर्जापुर की गद्दी के लिए जंग जारी रहने वाली है। पुराने दुश्मन फिर आमने-सामने होंगे और सत्ता पर कब्जे के लिए नए खतरे भी सामने आएंगे।
पढ़ें :- Mirzapur The Movie Trailer Release : ‘मिर्जापुर’ के ट्रेलर में गुड्डू और मुन्ना ने उड़ाया गर्दा, अब थिएटर में चमकेंगे कालीन भैया
फिल्म में एक बार फिर अली फजल गुड्डू पंडित के किरदार में नजर आएंगे। वहीं पंकज त्रिपाठी कालीन भैया के रोल में वापसी कर रहे हैं। दिव्येंदु भी अपने पॉपुलर किरदार मुन्ना त्रिपाठी के रूप में दिखाई देंगे।
पुरानी स्टारकास्ट के साथ नए सितारे
फिल्म में मिर्जापुर सीरीज के कई पुराने कलाकार भी अपने किरदारों में वापस लौट रहे हैं। इसके साथ फिल्म में जितेंद्र कुमार भी जुड़े हैं। वे बबलू भैया के किरदार में नजर आएंगे। अभिषेक बनर्जी एक बार फिर कंपाउंडर के रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा हर्षिता गौर डिंपी पंडित, श्रिया पिलगांवकर स्वीटी गुप्ता, श्वेता त्रिपाठी गोलू गुप्ता और रसिका दुग्गल बीना त्रिपाठी के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म में मोहित मलिक, सोनल चौहान और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।