Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Mitchell Starc: दूसरी बार टूटा सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड, मिचेल स्टार्क पर हुई करोड़ो की बरसात

Mitchell Starc: दूसरी बार टूटा सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड, मिचेल स्टार्क पर हुई करोड़ो की बरसात

By Abhimanyu 
Updated Date

Mitchell Starc Most expensive player in IPL history: दुबई में आज 19 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) सीज़न के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन किया गया है। जिसमें लीग की सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमें अपने दल को मजबूत करने के लिए ऑक्शन में शामिल खिलाड़ियों पर बोली लगा रहीं। इस दौरान आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड दो बार टूटा और एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है

पढ़ें :- सूर्या के लिए गौतम गंभीर को आज भी इस बात का पछतावा, इंटरव्यू में किया खुलासा

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप 2023 का चैंपियन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। उनको सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा। इस तरह से वह कुछ देर के लिए आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, लेकिन कुछ ही समय बाद उनका यह रिकॉर्ड मिचेल स्टार्क ने तोड़ दिया। स्टार्क पर आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाई। जिसमें मिचेल स्टार्क को केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

इस दौरान स्टार्क पर पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। मुंबई और दिल्ली के बीच 9.60 करोड़ रुपए तक की बोली लगी। इसके बाद गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राडइर्स ने बोली लगानी शुरू कर दी। अंत में कोलकाता ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा।

 

पढ़ें :- गुजरात टाइटंस को आज करना होगा बड़ा धमाका; अहमदाबाद में कोलकाता नाइटराइडर्स से होगी भिड़ंत
Advertisement