Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विधायक ऋषि त्रिपाठी ने ग्राम पैसिया ललाइन में की जनचौपाल,बिजली, पानी, सड़क समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा, तत्काल समाधान का दिया आश्वासन

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने ग्राम पैसिया ललाइन में की जनचौपाल,बिजली, पानी, सड़क समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा, तत्काल समाधान का दिया आश्वासन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने ‘विधायक चले जनता के द्वारा’ कार्यक्रम के तहत लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम पैसिया ललाइन में जनचौपाल का आयोजन किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

पढ़ें :- Breaking News : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद पर POCSO Act के तहत FIR दर्ज, शंकराचार्य, बोले- शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी है 'हिस्ट्रीशीटर'

विधायक त्रिपाठी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को कई समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि वे और उनकी टीम 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तैयार हैं। लोग मोबाइल या सीधे संपर्क के माध्यम से अपनी समस्याएं उनसे साझा कर सकते हैं।

कार्यक्रम में नौतनवा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, भाजपा नेता चंद्र प्रकाश मिश्रा और राकेश पांडे सहित अन्य स्थानीय नेता मौजूद रहे।

जनचौपाल में बिजली, पानी, सड़क, आवास और पेंशन जैसी बुनियादी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि वे केवल विधानसभा तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि जनता के घर-घर तक पहुंचेंगे।

पढ़ें :- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने यौन शोषण के आरोपों को बताया साजिश का हिस्सा, बोले-'मैं योगी नहीं हूं जो केस हटवा लूं...', कह दी ये बड़ी बात

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

Advertisement