Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विधायक ऋषि त्रिपाठी का क्षेत्र भ्रमण — सेवा, संवेदना और संवाद का संगम

विधायक ऋषि त्रिपाठी का क्षेत्र भ्रमण — सेवा, संवेदना और संवाद का संगम

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक ऋषि त्रिपाठी आज अपने नियमित क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत सोनौली पहुंचे। भ्रमण के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

पढ़ें :- यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन ईद के बाद शुरू कराए सरकार : महेंद्र सिंह

शोक संतप्त परिवार से मिले विधायक

भ्रमण के दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी सोनौली नगर के वार्ड नंबर 11 निवासी प्रवीण मद्धेशिया के घर पहुंचे, जहाँ उन्होंने उनकी पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

चाय पर संवाद से बढ़ी नज़दीकी

इसके बाद विधायक ऋषि त्रिपाठी विनोद मद्धेशिया के प्रतिष्ठान पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की तथा जनता की कुशलक्षेम जानी।

पढ़ें :- राज्य विश्वविद्यालय निर्धारित शासनादेश के अनुसार परीक्षा शुल्क लें , नहीं तो होगा एक्शन : उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

जनता में दिखा उत्साह और विश्वास

विधायक के इस सहज और संवादात्मक दौरे से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि अब वे अपनी समस्याएँ सीधे विधायक जी के सामने रख सकते हैं, जिससे समाधान की उम्मीद और बढ़ गई है।

रवि वर्मा बोले — ‘सेवा ही पहचान’

इस अवसर पर रवि वर्मा ने कहा कि विधायक ऋषि त्रिपाठी का क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम निरंतर जारी है। वे हर गांव और नगर में जाकर जनता की समस्याओं को सुनते हैं और उनके समाधान के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा, “ विधायक जी की सेवा भावना और संवेदनशीलता ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है।”

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट 

पढ़ें :- निशिकांत दुबे ने चीन के मुद्दे पर विपक्ष और राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला, बताया 'लीडर ऑफ प्रोपेगैंडा'
Advertisement