Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Up Mlc election: वाराणसी में बृजेश सिंह ने वापस लिया पर्चा, जानिए कारण?

Up Mlc election: वाराणसी में बृजेश सिंह ने वापस लिया पर्चा, जानिए कारण?

By शिव मौर्या 
Updated Date

Up Mlc election: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव (एमएलसी) को लेकर सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। इस बीच वाराणसी में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है। गुरुवार को एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ अरुण सिंह (Brijesh Singh) ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। बृजेश सिंह (Brijesh Singh) के पर्चा वापस लेने के बाद से कई तरह की बातें कहीं जा रही हैं।

पढ़ें :- UP News : धनंजय सिंह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा,कहा मुझे फर्जी मुकदमे में हुई थी सजा

हालांकि, उनकी पत्नी व पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह (Annapurna Singh) मैदान में डटी हैं। बता दें कि, बृजेश सिंह (Brijesh Singh) इस समय एमएलसी हैं और उन्होंने दूसरी बार निर्दलीय पर्चा दाखिल किया। वर्ष 2016 में हुए विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बृजेश कुमार सिंह (Brijesh Singh) को भाजपा ने समर्थन दिया था।

साथ ही उन्होंने सपा प्रत्याशी मीना कुमारी को हराया था। बता दें कि, पिछले चुनाव में बृजेश सिंह को 3038 वोट मिले थे, जबकि सपा प्रत्याशी मीना सिंह को 1084 को वोट मिले थे।

 

पढ़ें :- Maharajganj:फाइनेंस कंपनी के पीआरओ से दिनदहाड़े 65 हजार की लूट
Advertisement