Mob Lynching: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में मंगलवार देर रात गांधीपार्क थाना क्षेत्र के मौहल्ला रंगरेजान, मामूभांजा में एक कपड़ा कारोबारी के मकान में घुसे एक गैर समुदाय के युवक की चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या (youth beaten to death by mob) कर दी गई। युवक की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इलाके में तनाव के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
फ़रीद उर्फ़ औरंगज़ीब को क्रुध भीड़ ने पीटा
अलीगढ़ में चोरी करने के आरोप क्रुध भीड़ उक्त युवक को पीट पीट कर सड़क पर ही काम तमाम कर डाला अब समाजवादी पार्टी के लोग इस घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे है । pic.twitter.com/dIwJd1bLtO
— Agni Vijay ( मोदी का परिवार ) (@AgniVijayS) June 19, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने चार लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक युवक की पहचान औरंगजेब बताई जा रही है। घटना के बादबड़ी तादात में भीड़ हॉस्पिटल के बाहर इकट्टा हो गई। सभी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्ऱवाई की मांग की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसपी सिटी मृगांक शेखर ने बताया कि थाना गांधीपार्क के मामूभांजा इलाके का एक प्रकरण हमारे संज्ञान में आया था। इसमें कुछ व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति को मारा पीटा गया था। घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मजरूम को अस्पताल में इलाज के लिए रवाना किया, लेकिन, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसमें प्रथम दृष्टि जांच में यह बात सामने आई है, कि जिन व्यक्तियों द्वारा हमला किया जा रहा था। उन्हें ये संशय था, कि जो मृतक है वह उनके घर में चोरी के आशय से घुसा था।
इस घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने थाना गांधी पार्क पर मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना में चार लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अन्य व्यक्तियों को सीसीटीवी के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है। जिनकी धड़पकड़ अभी भी जारी है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।