Mob Lynching: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चोरी के शक में भीड़ ने एक व्यक्ति को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया था। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आयी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पोस्टमार्टम में उसके शरीर में 22 जगह चोट के निशान पाये गए हैं। इतना ही नहीं उसकी तीन पसलियां टूटी है यहां तक की लंग्स भी डैमेज हो गए थे। सिर में चोट भी गंभीर चोट लगी थी।
पढ़ें :- UP Panchayat Elections : चुनाव से पहले बनेगा पिछड़ा वर्ग आयोग, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया हलफनामा
इस मामले में छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा भीड़ में शामिल अन्य सात लोगो की पहचान की गई है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आपको बता दें कि अलीगढ़ के मामूभांजा इलाके में मंगलवार को चोरी के शक में भीड़ ने औरंगजेब नाम के व्यक्ति को पीटकर मार डाला था।