Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mob Lynching: अलीगढ़ में चोरी के शक में भीड़ ने जिस शख्स को पीटकर मौत के घाट उतारा था, सामने आयी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Mob Lynching: अलीगढ़ में चोरी के शक में भीड़ ने जिस शख्स को पीटकर मौत के घाट उतारा था, सामने आयी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Mob Lynching: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चोरी के शक में भीड़ ने एक व्यक्ति को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया था। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आयी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पोस्टमार्टम में उसके शरीर में 22 जगह चोट के निशान पाये गए हैं। इतना ही नहीं उसकी तीन पसलियां टूटी है यहां तक की लंग्स भी डैमेज हो गए थे। सिर में चोट भी गंभीर चोट लगी थी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इस मामले में छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा भीड़ में शामिल अन्य सात लोगो की पहचान की गई है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आपको बता दें कि अलीगढ़ के मामूभांजा इलाके में मंगलवार को चोरी के शक में भीड़ ने औरंगजेब नाम के व्यक्ति को पीटकर मार डाला था।

Advertisement