Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Internet Suspended In Haryana : हरियाणा के इन जिलों में कल तक इंटरनेट बंद, बल्क SMS पर रोक, 15 जिलों में धारा 144 लागू

Internet Suspended In Haryana : हरियाणा के इन जिलों में कल तक इंटरनेट बंद, बल्क SMS पर रोक, 15 जिलों में धारा 144 लागू

By santosh singh 
Updated Date

Internet Suspended In Haryana: किसान एक बार फिर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन पर हैं। किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च (‘Dilli Chalo’ March) को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। यूपी-हरियाणा (UP-Haryana)से किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए सीमाओं पर अभेद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इन सबके बीच हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने राज्य के सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं (Mobile Internet Services) को 15 फरवरी तक सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ-साथ सरकार की तरफ से बड़ी संख्या में SMS भेजने पर भी पाबंदी लगा दी गई है और 15 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है।

पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे

एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों के अधिकार क्षेत्र में वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्क SMS (Bulk SMS) और सभी डोंगल सेवाएं (Dongle Services) 15 फरवरी तक निलंबित रहेंगी।

पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'

कई बॉर्डर सील, बढ़ाई सुरक्षा

किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च (‘Dilli Chalo’ March) को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं।यूपी-हरियाणा (UP-Haryana) से किसानों के दिल्ली आने से रोकने के लिए सभी सीमाओं पर अभेद सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। दिल्ली के टिकरी बॉर्डर और सिंधु बॉर्डर पर सुरक्षा इंतजाम में इजाफा किया गया है। गाड़ियों की आवाजाही रोकने के लिए दोनों ओर से सड़क को सीमेंट के बेरिकेट लगाकर चुनवा दिया गया है। सिर्फ एक आदमी के आवाजाही के लिए जगह छोड़ी गई है। यानी दिल्ली से बहादुरगढ़, झज्जर रोहतक जाने वाली सड़क को पूरी तरह से बंद। इमरजेंसी वाहनों के लिए भी कोई रास्ता नहीं रखा गया है।

टिकरी बॉर्डर पर रास्ता बंद किए जानें के बाद सबसे जायदा असर मजदूरों पर पड़ा है। जो मजदूर दिल्ली के टिकरी, नागलोई इलाके से फैक्टरी में काम करने के लिए बहादुर गढ़ जाता है उसे आज 5 से 6 किलोमीटर तक पैदल जाना पड़ रहा है। सड़क बंद होने की वजह से इन मजदूरों की परेशानी काफी बढ़ गई है।

 

पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण के चलते लागू हुआ ग्रैप-2: महंगी पार्किंग से लेकर क्या-क्या बदला, जानिए
Advertisement