नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अक्ष्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने हैदराबाद में कहा कि ‘तीन चरणों के मतदान के बाद मोदी और शाह घबरा गए हैं। वे चुनावी मुद्दों पर या उनके द्वारा किए गए काम पर बात नहीं करते। वे सिर्फ कांग्रेस को गाली देना और कांग्रेस के भाषण को तोड़-मड़ोकर कहते हैं, हमारे पार्टी के नेता को शहज़ादा कहना है कि यह तमाम बातें जो जरूरी नहीं है वह कर रहे हैं। कभी मुगल, कभी मटन, कभी चिकन, कभी बीफ, कभी मुस्लिम लीग, कभी मंगलसूत्र की बात करते हैं। हमारे मोदी जी को ‘M’ शब्द से बेहद मोहब्बत है। इसमें जो M शब्द से निकलती है, मटन, मुग़ल, मंगलसूत्र- PM मोदी इसे पसंद करते हैं।
पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण के चलते लागू हुआ ग्रैप-2: महंगी पार्किंग से लेकर क्या-क्या बदला, जानिए
मोदी जी को "म" से महँगाई और "म" से मणिपुर क्यों याद नहीं आता? pic.twitter.com/SOddKUJxwo
— Mallikarjun Kharge (@kharge) May 10, 2024