मैनपुरी। यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) किशनी में शुक्रवार को पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimpal Yadav) के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) पर बड़ा हमला बोला है। कहा कि इस सरकार ने अब न केवल संविधान को खतरा पैदा किया है, जान को भी खतरा पैदा कर दिया है। कोर्ट से खबर आई है, वैक्सीन लगवा के हमारी आपकी जान पर भी खतरा कर दिया है।
पढ़ें :- IND vs ZIM 2nd T20I : आज श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे दूसरा टी20
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की जनसभा – किशनी, मैनपुरी। https://t.co/uQiwmSMYA9
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 3, 2024
BJP वाले ब्रह्माण्ड के सबसे झूठे लोग हैं, जब संविधान बचेगा तो हमारा लोकतंत्र बचेगा
पढ़ें :- नीट परीक्षा में अनियमितता और लाठीचार्ज के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बैजू यादव ने सौंपा ज्ञापन
यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के पहले चरण से ही हवाओं का जो रूख रहा है उसने भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ के फेंक दिया है। यादव ने कहा कि नेताजी ने जो पहचान बनाई मैनपुरी की किसी से छुपी नहीं है, पूरे देश में लोग जानते हैं मैनपुरी को नेता जी के क्षेत्र के रूप में। अखिलेश यादव कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) वाले ब्रह्माण्ड के सबसे झूठे लोग हैं। इनसे हमारा संविधान बचाना है, जब संविधान बचेगा तो हमारा लोकतंत्र बचेगा।
ये बदलाव का चुनाव है, ये परिवर्तन का चुनाव है: डिंपल यादव
मैनपुरी से लोकसभा सांसद व पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव (Mainpuri Lok Sabha MP and party candidate Dimple Yadav) ने कहा कि हम सभी जानते हैं 2024 का चुनाव जो होने जा रहा है ये देश की दिशा को बदलने का चुनाव है। ये बदलाव का चुनाव है, ये परिवर्तन का चुनाव है। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि आज देश, प्रदेश में सभी वर्ग चाहे युवा हो, हमारा किसान हो, माताएं बहनें हो और चाहे जवान हो कहीं ना कहीं सभी अपने आप को आहत महसूस कर रहे हैं।