अमेठी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) का सोमवार को 37वें दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अमेठी को पूरी दुनिया जानती है। हर देशवासी को अमेठी पर गर्व है। क्योंकि यह हम सबके प्यारे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सेवा-साधना की धरती है। राहुल गांधी का अमेठी के साथ गहरा नाता है, वो आज भी आपके साथ हैं और हमेशा आपके साथ रहेंगे।
पढ़ें :- Sugar Price Hike : एक महीने पहले 45 रुपये बिक रही चीनी की कीमत 65 रुपये किलो तक पहुंची, अब मिठास हो रही कड़वी
कांग्रेस सरकार में यहां हजारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट दिए गए थे, लेकिन मोदी सरकार ने आते ही उन पर रोक लगा दी। ये सरकार अमेठी और रायबरेली के लोगों से दुश्मनी निकाल रही है। यहां मेगा फूड पार्क का एक प्रोजेक्ट था, जिससे लाखों किसानों को फायदा होताए लेकिन PM मोदी ने उसे बंद कर दिया। मोदी जी याद रखिए, अगर ये सिलसिला चलता रहा तो ये जनता आपको सत्ता से बाहर कर देगी।
मोदी जी की गारंटी देश के किसान, मज़दूर, दलित, आदिवासी, पिछड़ों के लिए नहीं है। उनके मित्रों के लिए, देश के 2-3 अमीर लोगों के लिए हैं।
मोदीजी के मित्रों की 13 लाख करोड़ का कर्ज़ माफ़ किया जाता है। वहीं किसानों को 12-13 हज़ार रुपये के कर्ज़ की वजह से आत्महत्या करने पर मजबूर… pic.twitter.com/JdEPHqScgt — Mallikarjun Kharge (@kharge) February 19, 2024
पढ़ें :- महाराष्ट्र: ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों को तीन महीने में सीखना होगा मराठी, नहीं सीख पाने पर लाइसेंस निलंबित हो सकता है
मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि मोदी की गारंटी देश के किसान, मज़दूर, दलित, आदिवासी, पिछड़ों के लिए नहीं है। उनके मित्रों के लिए, देश के 2-3 अमीर लोगों के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मित्रों की 13 लाख करोड़ का कर्ज़ माफ़ किया जाता है। वहीं किसानों को 12-13 हज़ार रुपये के कर्ज़ की वजह से आत्महत्या करने पर मजबूर किया जाता है। अमीरों पर टैक्स कम किया जाता है, ग़रीबों पर टैक्स बढ़ाया जाता है।
मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि बड़ी-बड़ी कंपनियों को करोड़ों की Subsidy दी जाती, ग़रीबों, किसानों और महिलाओं के लिए Subsidy हटा दी जाती है। मोदी सरकार के 10 वर्षों में 1 लाख किसानों ने आत्महत्या की। मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि पहली बार देश के किसानों पर अलग-अलग तरह के टैक्स लगाए गए। Tractor, Fertilisers, मशीनरी पर GST लगाया गया। जब केंद्र में UPA की सरकार थी, हमने किसानों का 72 हज़ार का क़र्ज़ माफ़ किया। कई कांग्रेस की राज्य सरकारों ने किसानों के क़र्ज़ माफ़ किए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 10 वर्षों में धान का MSP 135% बढ़ा, वहीं भाजपा सरकार में यह MSP सिर्फ़ 50% से बढ़ा। हम किसान न्याय की बात करते हैं। इसीलिए कांग्रेस पार्टी का सभी किसानों को वादा हैं – MSP गारंटी क़ानून । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि PM मोदी कहते थे। कि हर साल 2 करोड़ नौकरियां दूंगा। खरगे (Kharge) ने कहा किकालाधन वापस लाऊंगा और सभी के खाते में 15-15 लाख रुपए डालूंगा, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी झूठ बोलते हैं।