Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मोदी सरकार समझे-लड़ाई कोविड से है,कांग्रेस या विपक्षी दलों से नहीं : राहुल गांधी

मोदी सरकार समझे-लड़ाई कोविड से है,कांग्रेस या विपक्षी दलों से नहीं : राहुल गांधी

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश कोविड-19 के कारण गंभीर संकट से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को समझना चाहिए कि लड़ाई कांग्रेस या विपक्षी दलों से नहीं बल्कि कोरोना से है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

श्री गांधी ने मंगलवार को ट्वीट किया कि मोदी सरकार को यह जरूर समझना चाहिए कि संघर्ष कोविड से है, कांग्रेस और विपक्ष के राजनीतिक दलों के साथ नहीं है।

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक अखबार में छपे साक्षात्कार को भी पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा कि मदद के लिए तैयार हूं, हमें कोविड से लड़ने के लिए राजनीतिक सहमति की जरूरत है। कोविड-19 ‘तुम्हारी और हमारी’ लड़ाई नहीं बल्कि ‘हमारी और कोरोना’ की लड़ाई है।

Advertisement