Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मोदी सरकार बताए इस ऊर्जा संकट से निपटने के लिए क्या योजना बनाई जा रही: प्रियंका गांधी

मोदी सरकार बताए इस ऊर्जा संकट से निपटने के लिए क्या योजना बनाई जा रही: प्रियंका गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण दुनियाभर में संकट बढ़ता जा रहा है। डीजल—पेट्रोल के साथ ही एजपीजी का संकट गहराता जा रहा है। इसके कारण अब दुनिया में कई तरह के संकट आने शुरू हो गए हैं। कई देशों में तो लॉकडाउन जैसी स्थिति बन गयी है। इसको लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का बड़ा बयान आया है।

पढ़ें :- सरकार ने 60 दिन के इमरजेंसी उपाय के तहत राज्यों को उपलब्ध कराया PDS केरोसिन

प्रियंका गांधी ने कहा कि, हम पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर सदन में चर्चा चाहते हैं। हम चाहते हैं कि सदन में इस मुद्दे पर बात हो, हम अपने सुझाव रखें और साथ में कोई समाधान ढूंढें। जैसे-जैसे युद्ध बढ़ रहा है, समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। आज लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा। ऐसा ही चलता रहा तो पेट्रोल-डीजल में कमी होगी।

उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार बताए कि इस ऊर्जा संकट से निपटने के लिए क्या योजना बनाई जा रही है? हमारे लोगों को वॉर जोन से सुरक्षित निकालने के लिए क्या कर रहे हैं? बता दें कि, ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध कब समाप्त होगा इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है।

बता दें कि, ईरान द्वारा खाड़ी देशों पर हमले लगातार जारी हैं और ईरान द्वारा खाड़ी देशों के अहम ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। ये हमले ऐसे समय हो रहे हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार ये दावा कर रहे हैं कि ईरान की वायु सेना और नौसेना तबाह हो चुकी है, लेकिन जिस तरह से ईरान द्वारा पलटवार किया जा रहा है, उससे ट्रंप के दावे पर सवाल उठ रहे हैं।

पढ़ें :- Video- 25 तारीख़ से लाइन में लगा हूं, घर में बच्चे भूखे... यह कहते बुजुर्ग फफक पड़ा, कांग्रेस बोली-ये लोगों का दर्द मोदी को नहीं आ रहा नजर
Advertisement