Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, अब केंद्रीय कर्मचारी LTC के तहत तेजस, वंदे भारत व हमसफर ट्रेनों में कर सकेंगे सफर

मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, अब केंद्रीय कर्मचारी LTC के तहत तेजस, वंदे भारत व हमसफर ट्रेनों में कर सकेंगे सफर

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central Government) ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। अब केंद्रीय कर्मी अवकाश यात्रा रियायत (LTC) के तहत तेजस, वंदे भारत और हमसफर ट्रेनों से भी यात्रा कर सकेंगे। यह कदम कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को एलटीसी (LTC) के तहत विभिन्न प्रीमियम ट्रेनों की स्वीकार्यता के बारे में विभिन्न कार्यालयों/व्यक्तियों से कई सुझाव मिलने के बाद उठाया गया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

डीओपीटी (DoPT)  ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा कि विभाग ने व्यय विभाग के परामर्श से मामले पर गौर किया और यह निर्णय लिया। इस निर्णय के अनुसार मौजूदा राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों के अलावा अब सरकारी कर्मचारियों की पात्रता के अनुसार एलटीसी (LTC)  के तहत तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express), वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) और हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों (Humsafar Express Trains ) में यात्रा की अनुमति होगी। पात्र केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों को एलटीसी का लाभ उठाने पर सवेतन अवकाश के अलावा उनके द्वारा यात्राओं के लिए टिकट पर किया गया खर्च भी वापस मिल जाता है।

 

,  ,

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement