Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं और घोषणापत्र पर विचार विमर्श शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक हुई, जिसमें कई युवा, किसान, महिला और श्रामिकों के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं।
पढ़ें :- Iran–Israel War: युद्ध में कूदे हूती लड़ाके, इजरायल पर दागी मिसाइलें, अब और भी खतरनाक हो सकता है युद्ध
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक्स पर लिखा कि, कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में आप हमने कांग्रेस घोषणापत्र पर गहन विचार-विमर्श किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 5 स्तंभों -किसान न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय में प्रत्येक की 5 गारंटी हैं।
दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक हुई।
इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री @RahulGandhi समेत वर्किंग कमेटी के सदस्य शामिल हुए। pic.twitter.com/VDUuBnBbH2
— Congress (@INCIndia) March 19, 2024
पढ़ें :- उत्तराखंड में भाजपा को लगा बड़ा झटका: कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, कुमारी शैलजा ने कहा-BJP सरकार से तंग आ चुकी है जनता
इसके साथ ही कहा, हर एक न्याय स्तंभ के अन्तर्गत 5 गारंटियों के हिसाब से कांग्रेस पार्टी ने कुल 25 गारंटियां दी हैं। 1926 से ही देश के राजनीतिक इतिहास में कांग्रेस घोषणापत्र को “विश्वास और प्रतिबद्धता का दस्तावेज़” माना जाता है। देश बदलाव चाहता है। मौजूदा मोदी सरकार की गारंटियां का वही हश्र होने जा रहा है जो 2004 में भाजपा की ‘इंडिया शाइनिंग’ नारे का हुआ था। इसके लिए हमारे हर गांव और शहर के कार्यकर्ता को उठ खड़ा होना होगा। घर-घर अपने घोषणापत्र को पहुंचाना होगा।