Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मोदी जी देश की सारी संस्थाओं को नष्ट कर रहे हैं…Paytm पर आरबीआई की कार्रवाई पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

मोदी जी देश की सारी संस्थाओं को नष्ट कर रहे हैं…Paytm पर आरबीआई की कार्रवाई पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) पर बड़ी कार्रवाई की। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कई तरह के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया। वहीं, इसको लेकर अब विपक्षी दलों के नेताओं का भी बयान सामने आ रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसको लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, कल अचानक वित्तीय अनियमितता को लेकर RBI ने इस कंपनी के कामकाज पर रोक लगा दी। लॉन्चिंग रेट से अब तक Paytm का शेयर 75% घाटे में गिर चुका है।

पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, नोटबंदी से Paytm कंपनी को बहुत मुनाफा हुआ। इसमें सरकार की भी मदद शामिल रही और जब इस कंपनी ने बहुत ऊंचे दाम के साथ शेयर लॉन्च किए तब आम हिंदुस्तानी ने इसके शेयर खूब खरीदे। कल अचानक वित्तीय अनियमितता को लेकर RBI ने इस कंपनी के कामकाज पर रोक लगा दी।

इसके साथ ही लिखा कि, लॉन्चिंग रेट से अब तक Paytm का शेयर 75% घाटे में गिर चुका है। खबरों के अनुसार, लगभग 18,000 हजार करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। ये नुकसान कौन भुगत रहा है और क्यों भुगत रहा है? ये किसका पैसा है? ये एक ईमानदार हिंदुस्तानी की मेहनत की कमाई है। मोदी जी देश की सारी संस्थाओं को नष्ट कर रहे हैं। आज अगर SEBI और RBI स्वतंत्र होते तो आम भारतीय का यह पैसा डूबने से बच जाता।

 

 

पढ़ें :- कांग्रेस को नहीं खाली करना होगा '24 अकबर रोड' और '5 रायसीना रोड' का बंगला, मिली बड़ी राहत
Advertisement