नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता (Congress National Spokesperson) सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) पार्टी मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपनी आगामी हार को देखते हुए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अडानी-अंबानी टेम्पो में भर-भरकर काला धन बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी ने खुलासा कर ही दिया है तो अब क्या डरना, कराइए जांच? अपने मित्रों के यहां छापा डलवाइए। सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) ने कहा कि विडंबना ऐसी कि प्रधानमंत्री आरोप लगा रहे हैं,लेकिन जांच एजेंसी और मीडिया को सांप सूंघ गया है। आप डरिए मत, जांच कराइए, हम आपका साथ देंगे।
पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण के चलते लागू हुआ ग्रैप-2: महंगी पार्किंग से लेकर क्या-क्या बदला, जानिए
LIVE: Congress party briefing by Ms @SupriyaShrinate at AICC HQ. https://t.co/x8ZPgL7R2j
— Congress (@INCIndia) May 9, 2024
उन्होंने कहा कि इस देश का प्रधानमंत्री इतना कमजोर, असहाय और मजबूर इससे पहले कभी नहीं रहा? 10 साल भ्रष्टाचार में डूबे रहने के बाद कल नरेंद्र मोदी ने हिम्मत दिखाई और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा कर दिया। मोदी जी ने कहा- अडानी और अंबानी टेम्पो में भर-भरकर काला धन बांट रहे हैं।
पढ़ें :- 'भारत छोड़ो नोटिस' पर एक्टर इमरान खान कोर्ट में बोले-'जिंदगी में कभी किसी प्रोटेस्ट में नहीं जाऊंगा...'
सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) ने कहा कि नरेंद्र मोदी को ये हिम्मत राहुल गांधी को देखकर मिली है। उन्होंने देखा कि राहुल गांधी बेखौफ होकर भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं, बड़ी मुस्तैदी से भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बोल रहे हैं। अडानी-अंबानी का पर्दाफाश कर रहे हैं। इसी हिम्मत के बाद नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार का इतना बड़ा खुलासा किया।
नरेंद्र मोदी तो झोला उठाकर चल देंगे, हिसाब हमसे मांगा जाएगा
सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के भ्रष्टाचार पर किए खुलासे ने पूरी BJP और सरकार में हड़कंप मचाकर रख दिया है। लोग भयभीत हैं, क्योंकि उन्हें पता है जब हार देखकर मोदी जी अपने जिगर के टुकड़े को कुर्बान कर सकते हैं तो हम क्या चीज हैं? सरकार में सबसे ज्यादा अमित शाह डरे हुए हैं। इसके अलावा, वे अफसर भी डरे हुए हैं जो मोदी जी के इशारों पर काम कर रहे थे। ये सभी समझ गए हैं कि सरकार बदलने वाली है। नरेंद्र मोदी तो झोला उठाकर चल देंगे, हिसाब हमसे मांगा जाएगा।
सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) ने कहा कि हम जनता से कहना चाहते हैं, आप मत घबराइए। नरेंद्र मोदी ने 22 अरबपति बनाए हैं, हम करोड़ों लखपति बनाएंगे। ये कांग्रेस का वादा है।
हम जनता से कहना चाहते हैं- आप मत घबराइए।
पढ़ें :- मोदी जी,आप विदेशी मदद से बने हैं प्रधानमंत्री, मैं आपको किसी भी मंच और समय में खुली बहस की चुनौती देता हूं, हिम्मत है तो आइए : राहुल गांंधी
नरेंद्र मोदी ने 22 अरबपति बनाए हैं, हम करोड़ों लखपति बनाएंगे।
कांग्रेस का वादा है:
युवा न्याय 1. पहली नौकरी पक्की – हर शिक्षित युवा को 1 लाख रुपए की अप्रेंटिसशिप का अधिकार
2. भर्ती भरोसा – 30 लाख सरकारी नौकरियां, सभी खाली… pic.twitter.com/nVuBT2YHJo
— Congress (@INCIndia) May 9, 2024
पढ़ें :- झुंझुनूं में सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत
युवा न्याय
1. पहली नौकरी पक्की – हर शिक्षित युवा को 1 लाख रुपए की अप्रेंटिसशिप का अधिकार
2. भर्ती भरोसा – 30 लाख सरकारी नौकरियां, सभी खाली पोस्ट कैलेंडर के अनुसार भरेंगे
3. पेपर लीक से मुक्ति – पेपर लीक रोकने के लिए नए कानून और नीतियां
4. गिग-वर्कर सुरक्षा – गिग वर्कर के लिए बेहतर काम-काजी नियम और संपूर्ण सामाजिक सुरक्षा
5. युवा रोशनी – युवाओं के लिए 5,000 करोड़ रुपए का नया स्टार्टअप फंड
पढ़ें :- Video-बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़े होकर अमिताभ बच्चन ने फैंस से की मुलाकात, सुप्रिया श्रीनेत बोलीं-क्या छुटभईये गुंडे बीजेपी सरकार पर इतने भारी हैं?
नारी न्याय
1. महालक्ष्मी – हर गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपए
2. आधी आबादी, पूरा हक – केंद्र सरकार की नई नौकरियों में 50% महिला आरक्षण
3. शक्ति का सम्मान – आशा, मिड डे मील और आंगनवाड़ी वर्कर्स को ज़्यादा सैलरी, दोगुने सरकारी योगदान से
4. अधिकार मैत्री – महिलाओं को कानूनी हक़ और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली एक अधिकार-सहेली, हर पंचायत में
5. सावित्री बाई फुले हॉस्टल – कामकाजी महिलाओं के लिए दोगुने हॉस्टल
किसान न्याय
1. सही दाम – MSP की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन फॉर्मूले के साथ
2. कर्ज़ मुक्ति – क़र्ज़ माफ़ी प्लान प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए परमानेंट आयोग
3. बीमा भुगतान का सीधा ट्रांसफर – फसल नुकसान पर 30 दिन के अंदर सीधे खाते में पैसा ट्रांसफर
4. उचित आयात-निर्यात नीति – किसानों की सलाह से नई इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी बनेगी
5. GST-मुक्त खेती – किसानी के लिए जरूरी हर चीज से GST हटेगी
श्रमिक न्याय
1. श्रम का सम्मान – दैनिक मजदूरी कम से कम 400 रुपए, मनरेगा में भी लागू
2. सबको स्वास्थ्य अधिकार – ₹25 लाख का हेल्थ-कवर: मुफ़्त इलाज़, अस्पताल, डॉक्टर, दवा, टेस्ट, सर्जरी
3. शहरी रोजगार गारंटी – शहरों के लिए भी मनरेगा जैसी नई योजना
4. सामाजिक सुरक्षा – असंगठित मजदूरों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा
5. सुरक्षित रोजगार – मुख्य सरकारी कार्यों में कांट्रैक्ट सिस्टम मजदूरी बंद
हिस्सेदारी न्याय
1. गिनती करो – सामाजिक व आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति, हर वर्ग की गिनती
2. आरक्षण का हक – संवैधानिक संशोधन द्वारा 50% सीमा हटाकर SC/ST/OBC को आरक्षण का पूरा हक
3. SC/ST सब प्लान की कानूनी गारंटी – जितनी SC/ST जनसंख्या, उतना बजट; यानी ज़्यादा हिस्सेदारी
4. जल-जंगल-ज़मीन का क़ानूनी हक़ – वन अधिकार क़ानून वाले पट्टों का 1 साल में फैसला
5. अपनी धरती, अपना राज – कांग्रेस उन बस्तियों को अनुसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित करेगी जहां आदिवासी सबसे बड़ा सामाजिक समूह हैं।