नई दिल्ली। टीम इंडिया के क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Indian cricketer Mohammed Shami) ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (BJP national president Nitin Navin) से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली (BJP Minority Morcha President Kunwar Basit Ali) भी मौजूद रहे। इस मुलाकात की तस्वीर सामने आई है, जिसमें मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) , नितिन नवीन और कुंवर बासित अली एक साथ नजर आ रहे हैं।
पढ़ें :- विपक्ष पर बरसे CM योगी ,बोले- यूपी में अब कट्टा-बम नहीं बनता, युवा खुद लिख रहे हैं अपनी तकदीर
PHOTO | Indian cricketer Mohammed Shami met BJP National President Nitin Nabin. BJP Minority Morcha President Kunwar Basit Ali was also present during the meeting.
(Source: Third Party) https://t.co/ztUf2OpUoj
— Press Trust of India (@PTI_News) November 29, 2026
पढ़ें :- परिसीमन बिल के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई का नेतृत्व करने खुद उतरीं सोनिया गांधी, स्टालिन और शरद पवार को मनाने चेन्नई-मुंबई जाएंगी
मीडिया रिपोर्ट्स रिपोर्ट के मुताबिक शमी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शमी को बीजेपी की तरफ से उम्मीदवारी मिल सकती है। शमी के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा इसलिए भी हो रही है कि क्योंकि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से दिल्ली में मुलाकात की है। रिपोर्ट के मुताबिक शमी को बीजेपी में अल्पसंख्यक मोर्चे में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
अब राजनीति की पिच पर डेब्यू के मूड में हैं शमी
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब शमी की राजनीति के मैदान पर उतरने की चर्चा हो रही है। इससे पहले सितंबर महीने में शमी और जयंत चौधरी की मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद भी शमी के राजनीति में आने का खूब शोर मचा था। हालांकि, उस दौरान ये भी कहा गया था कि शमी खुद राजनीति में नहीं आएंगे बल्कि उनके परिवार का कोई सदस्य चुनावी मैदान में उतर सकता है, लेकिन जिस तरह से शमी बीजेपी अध्यक्ष से मिले हैं उससे ऐसा लगा रहा है कि वह खुद ही अब राजनीति की पिच पर डेब्यू के मूड में हैं।
अमरोहा के रहने वाले हैं शमी
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) मूल रूप से अमरोहा के सहसपुर अलीनगर के रहने वाले हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य के राजनीति में आने की चर्चाएं चल रही हैं। दिल्ली में जयंत चौधरी से हुई मुलाकात ने इन अटकलों को और हवा दे दी।
पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी
हाल ही में शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया है संन्यास
मोहम्मद शमी ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। शमी लंबे समय से टीम इंडिया से भी बाहर चल रहे हैं और माना जा रहा है कि उनका करियर अब ढलान पर ऐसे में वह राजनीति में अपनी दूसरी पारी शुरू करना चाह रहे हैं। शमी से पहले हाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भी राजनीति में शामिल हुए हैं।
मोहम्मद शमी का क्रिकेटिंग करियर
भारतीय टीम के लिए शमी का करियर बहुत ही शानदार रहा है। शमी टीम इंडिया के लिए 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी20 में मैदान पर उतरे हैं। टेस्ट क्रिकेट में शमी ने 229 विकेट झटके हैं, जबकि वनडे में उनके नाम 206 विकेट लिए हैं। वहीं, टी20 में शमी ने 27 विकेट लिए।