नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की वापसी क्रिकेट के मैदान में तो नहीं हुई ,लेकिन अब लगता है कि राजनीति के मैदान में हो जाएगी। बीते रविवार को भाजपा समर्थित पार्टी RLD प्रमुख जयंत चौधरी (RLD chief Jayant Chaudhary) ने अमरोहा में मोहम्मद शमी से मुलाक़ात की और अपने साथ तस्वीर भी साझा की है। इसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा RLD के सिंबल पर मोहम्मद शमी को 2027 के विधानसभा चुनाव में उतार सकती है। इसके पीछे का बड़ा कारण यह है कि अमरोहा में कुल करीब सवा तीन लाख वोटर हैं जिसमें से 2 लाख केवल मुस्लिम वोटर है जहां सपा लगातार जीतती आई है। हालांकि, शमी या रालोद की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
पढ़ें :- VIDEO : जमुई में सड़क पर नाबालिग लड़की से 20 मिनट तक हैवानों ने की अश्लील हरकत, छात्रा, बोली- प्लीज भैया छोड़ दीजिए, रोकने के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग
बता दें कि सदर विधानसभा सीट रालोद के खाते में जा सकती है, जिस पर मोहम्मद शमी चुनाव लड़ सकते हैं। मोहम्मद शमी अमरोहा सदर तहसील के सहसपुर अलीनगर के रहने वाले हैं। चर्चा यह भी है कि मोहम्मद शमी अमरोहा सदर विधानसभा सीट से अपने भाई हसीब को चुनाव लड़ा सकते हैं। RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मोहम्मद शमी ने वार्ता की थी। बता दें कि इस विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के महबूब अली 5 बार से विधायक हैं। अमरोहा सदर विधानसभा सीट मुस्लिम बाहुल्य बाहुल्य क्षेत्र है।तो वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) शमी की तलाकशुदा पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) के संपर्क में है। अमरोहा से शमी के चुनाव लड़ने के कयास के बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) हसीन जहां (Hasin Jahan) को शमी के ख़िलाफ़ लड़ाने की योजना बना रही है।