Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Monsoon Phone Hacks : बारिश में पानी – नमी से फोन खराब होने से बचाएं , अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

Monsoon Phone Hacks : बारिश में पानी – नमी से फोन खराब होने से बचाएं , अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

By अनूप कुमार 
Updated Date

Monsoon Phone Hacks :  रिमझिम बरसात का मौसम और काम काज के सिलसिले में घर से बाहर निकलने में फोन को पानी नमी से बचाना सबसे जरूरी है। थोड़ा सा पानी भी फोन को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप भी अपने फोन को बारिश में सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो ये आसान और काम की ट्रिक्स जरूर अपनाएं।

पढ़ें :- Tech Career: 14 हजार में BCA, अब 35 लाख का पैकेज, बिहार के लड़के की ऐसे बदली जिंदगी

वाटरप्रूफ फोन पाउच
बारिश में बाहर निकलते समय सबसे पहले अपने फोन को वॉटरप्रूफ़ फ़ोन पाउच में रखें। पाउच के बाहर से भी आप कॉल कर सकते हैं, मैप्स देख सकते हैं, ऐप्स चला सकते हैं और स्क्रीन आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

ड्राई चार्जिंग केबल
भीगे हुए फोन को तुरंत चार्ज पर बिल्कुल न लगाएं। Charging Port में नमी होने पर फोन के अंदर के पार्ट्स खराब हो सकते हैं और सेफ्टी वार्निंग भी आ सकती है। पहले फोन और Charging Port को पूरी तरह सूखने दें। यही बात Wired Earphones पर भी लागू होती है। Cable और Port सूखे होने के बाद ही इस्तेमाल करें।

शॉकप्रूफ केस
Shockproof Case फोन को गिरने से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचाता है। Raised Edges वाला केस स्क्रीन और कैमरा को भी अतिरिक्त सुरक्षा देता है। साथ ही हल्की बारिश से भी कुछ हद तक बचाव करता है।

पढ़ें :- 'Toyota Camry' कार खरीदना अब हुआ महंगा, कंपनी ने कीमतों में की ₹1.27 लाख तक की बढ़ोतरी
Advertisement