Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Monsoon Rain : मुंबई और दिल्ली में एक साथ 25 जून को हो गई मॉनसून की एंट्री , 62 साल बाद बना ऐसा अद्भुत संयोग

Monsoon Rain : मुंबई और दिल्ली में एक साथ 25 जून को हो गई मॉनसून की एंट्री , 62 साल बाद बना ऐसा अद्भुत संयोग

By संतोष सिंह 
Updated Date

Monsoon Rain : देशभर में मॉनसून (Monsoon) ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यों में मॉनसून की बारिश हो रही है तो कुछ राज्यों में एक-दो दिन में मॉनसून दस्तक (Entry of Monsoon)  देगा। वहीं, दिल्ली और मुंबई में भी मॉनसून (Monsoon) का इंतजार खत्म हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मुंबई और दिल्ली में एक साथ आज (रविवार), 25 जून को मॉनसून की एंट्री (Entry of Monsoon) हो गई है।

पढ़ें :- Uttarakhand Weather : चार धाम यात्रा से पहले उत्तराखंड में तबाही, कहीं फटे बादल तो कहीं गिरे ओले

आमतौर पर मुंबई में दिल्ली से लगभग 15 दिन पहले मॉनसून पहुंचता है। मुंबई में सामान्य तौर पर मॉनसून की दस्तक (Entry of Monsoon)  10 से 15 जून के बीच होती है, जबकि दिल्ली में मॉनसून पहुंचने की सामान्य तारीख 30 जून है। ऐसे में मुंबई में जहां मॉनसून लगभग 2 हफ्ते की देरी से पहुंचा है तो वहीं दिल्ली में मॉनसून की बारिश सामान्य तिथि से 5 दिन पहले ही हो गई है। 21 जून 1961 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब दिल्ली और मुंबई में एक ही दिन मॉनसून की एंट्री (Entry of Monsoon)  हुई है। दरअसल, साल 1961 में एक ही दिन पूरे देश में मॉनसून की एंट्री (Entry of Monsoon)  हुई थी, उसके बाद ऐसा अद्भुत संयोग 62 साल बाद हुआ है।

दिल्ली में समय से पहले मॉनसून की एंट्री

नई परिस्थितियों की वजह से पूर्वी और मध्य भारत में मॉनसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। देश के पूर्वी हिस्से से चलने वाले इस नए सिस्टम की वजह से दिल्ली में मॉनसून ने सामान्य समय से पहले ही दस्तक दे दी है। जून खत्म होते-होते लगभग पूरे भारत में मॉनसून पहुंच जाएगा। बता दें कि दिल्ली में सामान्य तौर पर 30 जून को मॉनसून की एंट्री होती है।

दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में बारिश की संभावना

पढ़ें :- IMD Rainfall Alert : अगले चार दिनों तक होगी बारिश, यूपी-दिल्ली में भी बरसेंगे बादल

IMD के मुताबिक, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, आदमपुर, हिसार, गोहाना, गन्नौर,सिवानी, सोनीपत, रोहतक, भिवानी और आस-पास के इलाकों में अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। वहीं, दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, बावल, नूंह, औरंगाबाद, होडल, सहारनपुर, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, बिजनौर, चांदपुर, बड़ौत, दौराला, खतौली, हस्तिनापुर, बागपत, मेरठ, मोदीनगर, किठौर, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, रामपुर, पिलखुआ, हापुड़, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, शिकारपुर, खुर्जा, जट्टारी, अतरौली, अलवर समेत कई शहरों में आज (रविवार), 25 जून को बारिश होगी।

दिल्ली में लगातार कई दिन बारिश की संभावना

बता दें कि मौसम विभाग (Weather Department) ने शनिवार को अगले दो दिन के भीतर दिल्ली और मुंबई दोनों में एक ही समय पर मॉनसून के पहुंचने का अनुमान जताया था। आईएमडी के मुताबिक, धीमी शुरुआत के बाद मॉनसून तेजी से आगे बढ़ा है। महाराष्ट्र, पूरे कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मॉनसून दस्तक दे चुका है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Weather Forecasting Agency Skymet) के मुताबिक, बिहार के शेष हिस्सों, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है। जबकि पूर्वोत्तर भारत में तीव्र बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के साथ-साथ उत्तर पश्चिम भारत में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं, आंतरिक कर्नाटक, केरल, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

पढ़ें :- Power Cut Problem : इस गर्मी में नहीं होगा पावर कट, सरकार का ये है मास्टर प्लान
Advertisement