Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा परीक्षा संशोधन बिल पेश, विपक्ष के हंगामे से कार्यवाही कई बार स्थगित

लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा परीक्षा संशोधन बिल पेश, विपक्ष के हंगामे से कार्यवाही कई बार स्थगित

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में पेपर लीक रोकने से जुड़े लोक परीक्षा (संशोधन) विधेयक को पेश किया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सदन में बिल पेश किया, लेकिन विपक्ष के जोरदार विरोध और नारेबाजी के बीच कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी।

पढ़ें :- मोदी सरकार के संकटनाशक बन कर आए नंदन नीलेकणी , कभी कांग्रेस की टिकट में लोकसभा चुनाव लड़े थे

बिल पेश होने के दौरान विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और NEET पेपर लीक मामले के साथ छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा। हंगामे के कारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पहले सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित की। दोबारा बैठक शुरू होने पर भी शोर-शराबा जारी रहने पर कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए टाल दी गई। इसी तरह राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

संसद के भीतर के साथ-साथ बाहर भी विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद परिसर के मकर द्वार पर प्रदर्शन करते हुए सरकार से NEET पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग की। इस बीच, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देने के बाद पहली बार सोमवार को संसद पहुंचे। संसद भवन परिसर में एनडीए के सांसदों ने उनका स्वागत शॉल और मिथिला पाग पहनाकर किया। समर्थक सांसदों ने उनके समर्थन में नारे भी लगाए और उन्हें संसद भवन के भीतर तक साथ लेकर गए।

जैसा कि आप को पता होगा NEET पेपर लीक विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। अब संसद में इसी मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव लगातार तेज होता नजर आ रहा है।

पढ़ें :- बिहार में छात्रों पर चली AK-47 तो राहुल गांधी हुए आगबबूला, बोले- मोदी जी, कहां गया आपका वादा
Advertisement