Viral-Video: मुरादाबाद के कांठ इलाके में एक साथ तीन तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई। तेज बारिश के बीच समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद गांव के पास एक नलकूप की कोठरी की छत पर तीनों तेंदुए बैठे नजर आए। यह जगह आबादी से करीब 500 मीटर की दूरी पर बताई जा रही है।
पढ़ें :- सचिन तेंदुलकर ने OpenAI के साथ नई पार्टनरशिप का किया आधिकारिक ऐलान, कहा- ‘मुझे जानना है फैमिली ट्रिप पर AI के साथ क्या-क्या कर सकता हूं’
बारिश के बीच कार सवारों ने कैमरे में कैद किया नजारा
स्थानीय निवासी सहल दिलशाद, हुजैफा और अनस रात में कार से वहां से गुजर रहे थे। छत पर तेंदुओं को देखकर उन्होंने वाहन रोक दिया और मोबाइल से उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो वन विभाग को भेजा गया।बताया गया कि तीनों जानवर कुछ समय तक कोठरी की छत पर ही बैठे रहे। इसके बाद वे वहां से उतरकर खेतों की ओर चले गए। यह वीडियो शुक्रवार की रात को बनाया गया था, जो अब सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आसपास के गांवों में बढ़ी चिंता
एक साथ तीन तेंदुए दिखाई देने की खबर फैलने के बाद आसपास के करीब 50 से अधिक गांवों में लोगों के बीच डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुओं की गतिविधियां अब जंगल तक सीमित नहीं रह गई हैं और वे लगातार खेतों तथा आबादी के नजदीक नजर आ रहे हैं। वन विभाग को वीडियो मिलने के बाद मौके की निगरानी बढ़ाने की तैयारी है। खराब मौसम के कारण घटना वाली रात टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी।
पढ़ें :- 'सरकार बनने पर CM कोटे से IAS बनवा दूंगा': ऐसा महिला बैंककर्मी से कहने वाला सपा नेता गिरफ्तार, अलिगढ़ में छिपा था
वन विभाग भेजेगा टीम
डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह के मुताबिक, विभाग के पास तेंदुओं का वीडियो पहुंच चुका है। मौसम सामान्य होने पर टीम को मौके पर भेजकर आसपास के क्षेत्र की जांच कराई जाएगी। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए आवश्यक कदम उठाने की बात भी कही गई है।
UP- गंगा की तलहटी से सटे मुरादाबाद में बड़ी संख्या में तेंदुए हो चुके है. एक वीडियो सामने आया है जिसमें खेतों से सटे एक मकान की छत पर 3 तेंदुए दिखाई दे रहे है. यह वीडियो एक कार सवार ने फिल्माया है.
मुरादाबाद वन विभाग ने इस साल दर्जन भर तेंदुओं को आबादी के इलाके से रेस्क्यू करके… pic.twitter.com/ny2nmGHkk7
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) September 28, 2026
पढ़ें :- Video: शहजाद पूनावाला को सिवेत ने गिराकर मारा पंच, बचाने दौड़ीं स्वरा भास्कर, रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 में बड़ा बवाल