मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी और ससुरालवालों से तंग आकर फांसी लगा ली। सुसाइड से पहले शख्स ने एक वीडियो बनाया है। जिसमें उसने अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पढ़ें :- CM Yogi Singapore Visit : डेटा सेंटर, कौशल विकास समेत अन्य सेक्टर्स में निवेश पर बनी सहमति, स्वास्थ्य व औद्योगिक अवसंरचना को मिलेगी गति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कटघर के थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में 36 साल के संदीप की शादी दलपतपुर क्षेत्र के वीरपुर गांव की रहने वाली नीलम से हुई थी। दोनो की दो बेटियां है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संदीप स्कूल वैन चलाता था। ससुरालजनों के साथ उसकी अनबन चल रही थी।
जिससे तंग आकर संदीप ने बुधवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाया जिसमें पत्नी पर आरोप लगाए। युवक ने कहा मैं किसी का जिल नहीं जीत सका, न ही अपने परिवार का और न ही अपनी पत्नी का।
आज मैं अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं। जीने की और इज्जत पाने की बहुत कोशिश कि लेकिन किसी ने भी इसे सफल होने नहीं दिया। जो मेरी मौत के जिम्मेदार है वह मेरी बीवी नीलम उसके पिता रॉकी फूफा औऱ गीता बुआ और गुड़िया….इन लोगो ने मेरा जीना हराम कर रखा था। सबको अलविदा …..
सूचना पाकर कटघर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपने परिवार को दोषी ठहराते हुए वीडियो बनाया है और फिर सुसाइड कर लिया।सूचना मिलने पर फॉरेसिंक टीम मौके पर से साक्ष्य एकत्रित किए। अभी तहरीर नहीं मिली है। वायरल वीडियो के हिसाब से कार्ऱवाई की जाएगी।