Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Most Searched Asian List 2022 : उर्फी जावेद कंगना समेत इन हसीनाओं पर भी पड़ी भारी

Most Searched Asian List 2022 : उर्फी जावेद कंगना समेत इन हसीनाओं पर भी पड़ी भारी

By संतोष सिंह 
Updated Date

Most Searched Asian List 2022 : उर्फी जावेद अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस की वजह से लगभग हर दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस को भी उनका यह अंदाज काफी पसंद आता है। तभी तो सोशल मीडिया पर शेयर की गईं उनकी फोटोज और वीडियोज पर हर दिन लाखों लाइक्स आते हैं।

पढ़ें :- Parineeti Chopra's throwback video: दूरदर्शन के कार्यक्रम में गाना गाती दिखी परिणीति चोपड़ा, थ्रोबैक वीडियो वायरल

उर्फी ने अपने फैन फॉलोइंग की बदौलत कई बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि उर्फी उन दिग्गज एशियन की लिस्ट में शामिल हो गई हैं जिन्हें साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

कंगना-कृति को पछाड़ा
ताजा जारी की गई लिस्ट में उर्फी ने 57वीं रैंक हासिल की है। चौंकाने वाली बात यह है कि रैंकिंग में बॉलीवुड की कई मशहूर एक्ट्रेस उनसे पीछे हैं। कई हिट फिल्म दे चुकी हैं कंगना रणौत भी इस लिस्ट में उर्फी के आगे जगह नहीं बना सकी हैं। इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह, कियारा आडवाणी, कृति सेनन, दिशा पटानी और शिल्पा शेट्टी को भी उर्फी ने लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत को पीछे छोड़ दिया। क्योंकि कंगना रनौत को इस लिस्ट में 71वां स्थान प्राप्त हुआ है। गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाली हस्तियों में कियारा आडवाणी को 64वां स्थान प्राप्त हुआ है।

उर्फी जावेद ने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और सिंगर अरिजीत सिंह को भी मात दे दी। लिस्ट में शिल्पा शेट्टी ने 59 और अरिजीत सिंह ने 60वां स्थान प्राप्त किया।बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर से करीब 9 स्थान आगे रहीं। क्योंकि लिस्ट में जान्हवी कपूर को 66वां स्थान प्राप्त हुआ। ‘नागिन 6’ एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। तेजस्वी प्रकाश गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले कलाकारों में 81वें स्थान पर हैं।

पढ़ें :- Kartam Bhugtam Trailer Release: श्रेयस तलपड़े और विजय राज की अपकमिंग फिल्म Kartam Bhugtam का रौंगटे खड़े करने वाला ट्रेलर रिलीज

कुछ इस प्रकार हैं टॉप टेन की लिस्ट
1.बीटीएस वी
2.जंग कुक
3.सिद्धू मूसेवाला
4.जिमिन
5.लता मंगेशकर
6.लीसा
7.कटरीना कैफ
8.आलिया भट्ट
9.प्रियंका चोपड़ा
10.विराट कोहली

Advertisement