Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गईं, इस मामले में हुई कार्रवाई

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गईं, इस मामले में हुई कार्रवाई

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र में विवादों में घिरी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी (Trainee IAS officer) पूजा खेडकर (Pooja Khedkar) की मां मनोरमा खेडकर (Manorama Khedkar) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक किसान को धमकाने के मामले में आज मजिस्ट्रेट के समक्ष उन्हें पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने मनोरमा खेडकर (Manorama Khedkar)  को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया है।

पढ़ें :- सीएम योगी का बड़ा फरमान, बोले-बिना फायर एनओसी बिजली का कनेक्शन, व्यापार का लाइसेंस नहीं, बड़े भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य

बता दें कि पुणे पुलिस ने पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर (Manorama Khedkar)   और पिता दिलीप खेडकर के अलावा चार अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्हें 2023 में मुलशी तहसील के धडवाली गांव में जमीन विवाद को लेकर एक किसान को बंदूक के जरिए धमकाते हुए देखा गया था। पुणे पुलिस ने पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर के खिलाफ भी एंटी करप्शन ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले की जांच शुरू की है।

पूजा खेडकर के पिता को मिल चुकी है जमानत

इससे पहले पुणे पुलिस (Pune Police) ने विवादित प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर (Trainee IAS officer Pooja Khedkar)  की मां मनोरमा खेडकर (Manorama Khedkar)  को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। जहां वो एक लॉज में नाम बदलकर छिपी हुई थी। हालांकि पुणे की एक अदालत ने किसानों को कथित तौर पर धमकाने के मामले में पूजा खेडकर (Pooja Khedkar) के पिता दिलीप खेडकर (Dilip Khedkar) को 25 जुलाई तक अंतरिम जमानत दे दी है। हालांकि अदालत ने दिलीप खेडकर (Dilip Khedkar)  को सशर्त जमानत दी है, जिसके तहत वह किसी मुखबिर या गवाह से संपर्क नहीं करेंगे और जांच को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे।

मनोरमा खेडकर पर कसता जा रहा है शिकंजा

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय और अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, एसआईटी कर रही है जांच

वहीं पूजा खेडकर (Pooja Khedkar)  की मां मनोरमा खेडकर (Manorama Khedkar)   से जुड़ी एक इंजीनियरिंग फर्म को सील कर दिया गया है। पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम (Pimpri Chinchwad Municipal Corporation) ने शुक्रवार को इस मामले में कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक फर्म पर दो लाख रुपये संपत्ति कर बकाया था। जिसे दो साल से जमा नहीं किया गया था।

Advertisement