पटना। बिहार के मोतिहारी से बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार (BJP MLA Pramod Kumar) का महिलाओं पर शर्मनाक बयान सामने आया है। दिल्ली में सांसद रेणुका चौधरी (MP Renuka Chaudhary) के कुत्ते को लेकर पहुंचने पर उनसे बुधवार को पटना में विधानसभा के बाहर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बहुत सारी लेडीज हैं, जो संतुष्टि के लिए कुत्ते के साथ सोती हैं। मोबाइल पर भी देख लीजिएगा। वहां आपको ये सब मिल जाएगा।
पढ़ें :- VIDEO: शादी में मिठाई के डिब्बे में दोस्त ने दिया ऐसा तोहफा की डर से कांप गई सबकी रुह, मची भगदड़
क्या मोदी जी को संतुष्टि तब मिलती है, जब उनके पाले हुए नेता महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हैं : राजद प्रवक्ता प्रियंका भारती
"महिलाएं संतुष्टि के लिए कुत्ते के साथ सोती है"
~मोदी जी के प्यारे विधायक
भाजपा की नेत्री और प्रवक्ता अपने इस जाहिल विधायक के बात से सहमत है?
पढ़ें :- Rajya Sabha Election 2026: एनडीए ने बिहार की सभी 5 सीटों पर दर्ज की जीत, महागठबंधन को लगा झटका
क्या मोदी जी को संतुष्टि तब मिलती है, जब उनके पाले हुए नेता महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करते है? pic.twitter.com/U5vSCjF3PZ
— Priyanka Bharti (@priyanka2bharti) December 4, 2025
इस बयान के बाद राजद (RJD) ने बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा है। राजद प्रवक्ता प्रियंका भारती (RJD spokesperson Priyanka Bharti) ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि क्या मोदी जी को संतुष्टि तब मिलती है, जब उनके पाले हुए नेता महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हैं। ऐसे बयान शर्मनाक हैं। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स बयान को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों ने विधायक पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा है कि नेताओं को सोच-समझकर बयान देने चाहिए।