Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Motorola Razr 60 India Launch: भारत में मोटोरोला रेजर 60 की इस महीने होगी एंट्री, लॉन्च की तारीख की पुष्टि

Motorola Razr 60 India Launch: भारत में मोटोरोला रेजर 60 की इस महीने होगी एंट्री, लॉन्च की तारीख की पुष्टि

By Abhimanyu 
Updated Date

Motorola Razr 60 India Launch: मोटोरोला के फ्लिप स्मार्टफोन Motorola Razr 60 की अब भारतीय बाजार में एंट्री होने जा रही है। इस फोन को भारत में 28 मई को दोपहर 12:00 लॉन्च कर दिया जाएगा। डिवाइस के लिए तीन रंग विकल्पों की उम्मीद की जा सकती है। डिवाइस को फ्लिपकार्ट, मोटोरोला.इन के साथ-साथ प्रमुख रिटेल स्टोर के ज़रिए उपलब्ध कराया जा सकता है। यह फोन पहले ही वैश्विक बाजार में अपनी शुरुआत कर चुका है।

पढ़ें :- BCCI Naman Awards 2026 List : रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, देखें कौन-कौन होगा सम्मानित

Motorola Razr 60 के लॉन्च पोस्टर से पता चलता है कि पैनटोन लाइटेस्ट स्काई कलर मॉडल भी भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। हाल ही में साझा किए गए लॉन्च पोस्टर में टैगलाइन – ‘डेंजरसली कूल’ का भी इस्तेमाल किया गया है, और इसकी प्रमुख विशेषताएं जैसे कि 100% ट्रू कलर कैमरा (~ ‘डेंजरसली एडिक्टिव’) के साथ दुनिया का पहला वीडियो जेस्चर और भारत का पहला मार्बल/फैब्रिक फ़िनिश डिज़ाइन (~ ‘डेंजरसली स्टाइलिश’) को टीज़ किया गया है। संभवतः आने वाले दिनों में और भी टीज़र अपडेट जारी किए जा सकते हैं और अगले सप्ताह इसके लॉन्च के बाद, हम इसकी कीमत और अन्य उपलब्धता विवरणों की पुष्टि कर पाएंगे।

Motorola Razr 60 के वैश्विक वैरिएंट के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Motorola razr 60 फ्लिप स्मार्टफोन में दो डिस्प्ले मिलते हैं। इसका इंटरनल डिस्प्ले 6.96 इंच का FlexView FHD+ pOLED LTPO पैनल है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2640 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 1Hz से 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है। फोन का कवर डिस्प्ले 3.63 इंच का QuickView pOLED LTPS पैनल है जिसका रिजॉल्यूशन 1056×1066 पिक्सल है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कवर डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1700 निट्स तक जाती है और यह Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन वाला है।

प्रोसेसर: फोन में MediaTek Dimensity 7400X प्रोसेसर दिया गया है। जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 MC2 GPU का इस्तेमाल किया गया है।

पढ़ें :- Sonam Wangchuk Detention Revoke : गृह मंत्रालय ने सोनम वांगचुक की हिरासत को तत्काल प्रभाव से किया रद्द, NSA भी हटा

मेमोरी: मोटोरोला के इस फ्लिप स्मार्टफोन में 8GB की LPDDR4X RAM दी गई है और इसके साथ 256GB की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।

कैमरा: इस फ्लिप फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर है जो f/1.7 अपर्चर और OIS के साथ आता है। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। यह सेटअप 4K @30fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। फ्रंट में अपर्चर f/2.4 वाला 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

ओएस: डिवाइस Android 15 पर आधारित है और इसमें 3 साल के मेजर OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स दावा किया जाता है, जिससे यह लंबे समय तक अपडेटेड और सुरक्षित रहेगा।

बैटरी और चार्जिंग: Motorola razr 60 में 4500mAh की बैटरी है। यह 30W TurboPower वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

पढ़ें :- किम जोंग उन की बैलेस्टिक मिसाइल ने बढ़ाई पूर्व एशियाई देशों की धड़कनें, साउथ कोरिया और जापान में अलर्ट जारी
Advertisement