Motorola tablet launched : दिग्गज टेक कंपनी मोटोरोला ने इंडिया में अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट, Moto Pad 70 Pro लॉन्च किया है। ये टैबलेट अगले महीने बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।मल्टीटास्किंग, स्टडी, एंटरटेनमेंट और प्रोफेशनल काम को ध्यान में रख मोटोरोला ने इस डिवाइस को लांच किया है। यह टैबलेट 4 जुलाई को भारत में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे सिर्फ ‘Pantone Titan’ कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
पढ़ें :- पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूर्णांशु ओझा ने BJP मुख्य प्रवक्ता से की मुलाकात , पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन
प्रोसेसर
वहीं बात करें प्रोसेसर की तो इस टैबलेट में octa-core Snapdragon प्रोसेसर, 13MP का बैक कैमरा, 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 10,200mAh की बैटरी दी गई है।
कीमत
Moto Pad 70 Pro के बेस वेरिएंट (8GB RAM और 128GB स्टोरेज) की शुरुआती कीमत ₹36,999 है। इसके टॉप-एंड वेरिएंट (256GB स्टोरेज) की कीमत ₹39,999 है।
कीबोर्ड
खास बात यह है कि इच्छुक खरीदार इस टैबलेट को कंपनी के स्नैप-ऑन कीबोर्ड के साथ ₹45,999 में भी खरीद सकते हैं, जबकि कीबोर्ड अलग से ₹5,999 में बेचा जाएगा।
डिस्काउंट
वहीं डिस्काउंट की बात करें तो ICICI बैंक कार्ड्स के साथ आपको ₹4,000 की इंस्टेंट छूट मिल सकती है।
पढ़ें :- नौतनवा में सेवा भारती संस्कार केंद्र का मासिक प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, संस्कार व शिक्षा पर रहा जोर
सिक्योरिटी अपडेट
Moto Pad 70 Pro में Android 16 पर आधारित Hello UI मिलता है। इस टैबलेट में Android 18 तक OS अपग्रेड और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
Dolby Vision
इस टैबलेट में 319 ppi पिक्सल डेंसिटी, Dolby Vision और Moto Pen Pro का सपोर्ट भी मिलता है।
फास्ट वायर्ड चार्जिंग
इसके साथ ही Moto Pad 70 Pro में 10,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।