MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है। भाजपा के दिग्गज नेता यहां पर चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंगलवार मध्य प्रदेश के छतरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा।
पढ़ें :- तेज प्रताप यादव पटना की सड़कों पर बिना हेलमेट स्कूटी चलाते नजर आए ,अब पुलिस ने लगाया भारी जुर्माना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, एक नये भारत का हम सभी दर्शन कर रहे हैं, जो भारत दुनिया के अंदर एक नई राह दिखा रहा है। भारत के बारे में दुनिया के नजरिए बदले हैं। हर व्यक्ति भारत को बहुत ही सकरात्तमक भाव देख रहा है। दुनिया में जहां कहीं संकट होता है तो दुनिया आसा भरी निगाहों से देखती है। याद करिए 2014 से पहले के भारत को…दुनिया में सम्मान नहीं था। दुनिया सम्मान नहीं था। भारत का नागरिक कहीं जाता था तो उसके प्रति लोगों का नजरिया कुछ और था लेकिन 2014 के बाद लोगों का नजरिया बदला है।
इसके लिए मध्य प्रदेश में भी डबल इंजन की सरकार चाहिए… pic.twitter.com/sudY2inmS3
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 14, 2023
पढ़ें :- Video- BJP नेता ने होली खेलने से मना किया तो युवक कर दी फायरिंग, दोस्त को लगी गोली
साथ ही उन्होंने कहा, कांग्रेस देश के लिए, जनता के लिए, एक गरीब के लिए, एक नौजवान के लिए, एक किसान के लिए, माताओं और बहनों के लिए समस्या है और इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए चुनाव सबसे अच्छा अवसर है। पिछले 20 वर्षों में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य मे उभरने में मदद की।