1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Hathras Minor Girl Raped: हाथरस में 7 साल की बच्ची से मुस्लिम युवक ने किया रेप, गुस्साई भीड़ ने मस्जिद पर किया हमला

Hathras Minor Girl Raped: हाथरस में 7 साल की बच्ची से मुस्लिम युवक ने किया रेप, गुस्साई भीड़ ने मस्जिद पर किया हमला

Hathras Minor Girl Raped: यूपी के हाथरस में 7 साल की बच्ची के साथ रेप की सनसनीखेज घटना सामने आयी है। इस मामले में पुलिस ने अमन नाम के मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है। बच्ची को गंभीर हालत में एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, रेप की बात सामने आने पर गुस्साई भीड़ ने बाजार बंद कर हंगामा किया गया। भीड़ ने बिसावर की मस्जिद में तोड़फोड़ की।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

जानकारी के अनुसार, यह मामला सादाबाद के बिसावर क्षेत्र का है। यहां पर शनिवार की रात को सात साल की पीड़िता अन्य बच्चों के साथ बाजार से सामान लेने गई थी। इस दौरान आरोपित अमन पुत्र चांद खां उसे उठाकर ले गया। काफी तलाश के बाद बच्ची करीब 200 मीटर दूर पोखर के पास खून से लटपथ मिली। उसके साथ हैवानियत की गयी थी। वहीं, घटना को लेकर रविवार सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्‍साई भीड़ ने एक मस्जिद की ओर पत्‍थर चलाए तो वहां बड़ी संख्‍या में पुलिस बल पहुंच गया।

अधिकारियों ने बेकाबू हो रही भीड़ को समझा कर काबू में किया। हंगामे के बाद कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। बच्ची को गंभीर हालत में एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा, “एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है। इस संबंध में कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।” उन्होंने कहा कि स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...