1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video- BJP नेता ने होली खेलने से मना किया तो युवक कर दी फायरिंग, दोस्त को लगी गोली

Video- BJP नेता ने होली खेलने से मना किया तो युवक कर दी फायरिंग, दोस्त को लगी गोली

Moradabad Holi Firing: देशभर में शुक्रवार को धूमधाम से होली का पर्व मनाया गया। इस दौरान लोगों ने आपसी गिले-सिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इसके साथ लोग खुशी से नाचते हुए भी नजर आए। हालांकि, यूपी के मुरादाबाद में इस दौरान एक ऐसी घटना सामने आयी, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

By Abhimanyu 
Updated Date

Moradabad Holi Firing: देशभर में शुक्रवार को धूमधाम से होली का पर्व मनाया गया। इस दौरान लोगों ने आपसी गिले-सिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इसके साथ लोग खुशी से नाचते हुए भी नजर आए। हालांकि, यूपी के मुरादाबाद में इस दौरान एक ऐसी घटना सामने आयी, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

दरअसल, मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के फूलवती कन्या इंटर कॉलेज के पास होली खेलने से मना करने पर नशे में धुत एक युवक ने बीजेपी नेता पर गोली चला दी। इस दौरान बीजेपी नेता बाल-बाल बचे, लेकिन गोली पास में खड़े उनके दोस्त के पैरों पर लग गयी। इसके बाद आरोपी और बीजेपी नेता के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। वहीं, आरोपी ने पिस्टल की बट से हमला कर दिया, जिसमें बीजेपी नेता घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि थाना कटघर क्षेत्र में रहने वाले बीजेपी के वार्ड 26 के बूथ अध्यक्ष संजय कुमार आर्य ने नशे मे धुत मोहल्ले के युवक अभिषेक ठाकुर से होली मिलने से मना कर दिया तो उसने पिस्टल लाकर गोली चला दी। अभिषेक नशे में धुत था वो भी गले मिलने आया। इस पर संजय और उसके दोस्त अक्षय ने गले मिलने से मना कर दिया। इसके बाद अभिषेक घर जाकर पिस्टल ले आया और फायरिंग कर दी।

फायरिंग के दौरान गोली संजय के दोस्त अक्षय के पैर में जा लगी। इस पर संजय ने कुछ बोला तो अभिषेक ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर हमला कर दिया। वहां मौजूद किसी शख्स ने घटना का वीडियो भी बना लिया। दोनों घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटना पर घायल बीजेपी बूथ अध्यक्ष संजय कुमार आर्य का बयान भी सामने आया है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...