Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सांसद राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, मचा राजनीतिक भूचाल

सांसद राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, मचा राजनीतिक भूचाल

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और सांसद राहुल गांधी ने फिर राजनितिक भूचाल मचा दिया है। राहुल गांधी बुधवार को अपनी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकाल की। इस मुलाकात के बाद से राजनितिक भूचाल मच गया है। तीनों नेताओं के बीच हुई इस अहम बैठक में स्लीपर बसों में लगने वाली आग अहम बिंदू रहा। राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से केंद्र सरकार द्धारा बॉडी निर्माण को लेकर जारी किए गए नए कड़े नियमों को लेकर चर्चा कि।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से संसद भवन में मुलाकात की। यह मुलाकात राजस्थान के बस एवं ट्रक बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को लेकर हुई है। बैठक का मुख्य केंद्र हाल के दिनों में स्लीपर बसों में लगने वाली आग और केंद्र सरकार द्वारा बॉडी निर्माण को लेकर जारी किए गए नए कड़े नियम रहे। राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री से तीखा सवाल करते हुए कहा कि देशभर में चलने वाली स्लीपर बसों में आग लगने की इतनी घटनाएं क्यों हो रही हैं। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा की चिंता जताते हुूए बॉडी बिल्डर्स की तकनीकी दिक्कतों को गडकरी के सामने रखा। नेता विपक्ष के सवाल पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तकनीकी पक्ष रखा। गडकरी ने कहा कि समस्याओं की जड़ यह है कि बसों की बॉडी अलग से बनाई जा रही है और चेसिस पुराने इस्तेमाल हो रहे हैं। इस असंतुलन के कारण बसों में तकनीकी खराबी आती है जो अक्सर आग लगने का कारण बनती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसी जोखिम को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने बॉडी निर्माण के नियमों में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।

Advertisement