नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन (SP MP Ramjilal Suman) ने अलीगढ़ में रविवार को हुए हमले के बाद सोमवार को मीडिया से कहा कि लगता है कि राज्य सरकार का लचीलापन प्रदेश का माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों को सरंक्षण दे रहा है। दो तीन बार हमले की कोशिश की गई। लेकिन हम पर इसका कोई प्रभाव नहीं। वो लोग सोचते हैं इन सब से मैं टूट जाऊंगा या झुक जाऊंगा तो यह उनकी गलतफहमी है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
सपा सांसद ने कहा कि कमजोर वर्ग दलित वर्ग अकलियत पर जहां होगा अत्याचार, वहां उनकी आवाज उठाना मेरा धर्म। बुलंदशहर में हुए मुकदमे पर सुमन ने कहा यह पेशबंदी में लिखा गया है। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति, गृहमंत्री, दिल्ली कमिश्नर ,डीजीपी यूपी, गृह सचिव यूपी और कई अन्य जगह पर भी सुरक्षा के लिए कहा गया, लेकिन सुरक्षा नहीं मिली। अब हाईकोर्ट से ही सुरक्षा मिलने की उम्मीद है। एक माह से ज्यादा हो गया, अगर सुरक्षा व्यवस्था मिलनी होती तो मिल जाती। सुरक्षा व्यवस्था न मिलने से साफ तौर पर षड्यंत्र की बू आ रही है।
जिन्होंने किया हमला, उन्हें छोड़ा गया ससम्मान
रामजी लाल सुमन (Ramjilal Suman)ने कहा जिन्होंने कातिलाना हमला किया, उन्हें ससम्मान रात को पुलिस ने छोड़ दिया। अपने गुनाहों को छिपाने के लिए पुलिस पेशबंदी में हमारे खिलाफ फर्जी मुकदमे लिख रही है।