MS Dhoni 43rd Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक और चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni 43rd Birthday) आज 7 जुलाई 2024 को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर धोनी ने अपना जन्मदिन मुंबई में सेलिब्रेट किया और केक काटते हुए उनकी वीडियो व फोटोज सोसशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस दौरान धोनी के साथ खास लोग नजर आ रहे हैं।
पढ़ें :- Video : कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी जमकर नाचे फील्डिंग कोच, फैंस ने पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा अवतार
दरअसल, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपनी पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) और और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ अपना 43वां जन्मदिन मनाया। सलमान आधी रात के जश्न में शामिल हुए और सोशल मीडिया पर धोनी के लिए सबसे प्यारा जन्मदिन नोट साझा किया। एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में, सलमान खान, महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं और धोनी केक काट रहे हैं। इसके बाद साक्षी ने धोनी के पैर भी छुए। वहीं, धोनी साक्षी और सलमान खान को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- सनराइजर्स के अबरार अहमद को साइन करने पर BCCI, बोला- इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं
बता दें कि भारतीय क्रिकेट को बुलन्दियो पर पहुंचाने में एमएस धोनी का बड़ा योगदान रहा है। उनकी कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी (टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2013) जीता था। इसके अलावा धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल का खिताब जिताया। धोनी ने अपने अंतराष्ट्रीय करियर में 350 वनडे मैच खेले और 50.58 की औसत से 10,773 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारत के लिए 90 मैच खेले और 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए। इसके अलावा आईपीएल में धोनी ने 5243 रन बनाए हैं।