Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mukhtar Ansari की हालत गंभीर, बांदा मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

Mukhtar Ansari की हालत गंभीर, बांदा मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

By संतोष सिंह 
Updated Date

बांदा। बांदा जेल (Banda jail) में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की अचानक तबीयत मंगलवार की दोपहर बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज (Banda Medical College) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें क्या दिक्कत है। इस पर कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

बता दें कि पंजाब की रोपण जेल से बीते 6 अप्रैल को मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को बांदा जेल लाया गया था। तब से वह जेल की चहारदीवारी में बंद हैं। इस दौरान मऊ, आजमगढ़, प्रयागराज, बाराबंकी की अदालतों में उसकी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। पांच महीने में पहली बार उसे जेल से बाहर कहीं लाया गया है।

बताया जा रहा है कि बांदा जेल की बैरक में ही मंगलवार की सुबह मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)  की तबीयत बिगड़ी तो पहले जेल अस्पताल में लाया गया। यहां हालात गंभीर (condition critical) होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके बाद आला अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। तत्काल सुरक्षा गारद जेल पहुंची और मुख्तार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। मेडिकल कालेज पर भी पुलिस और पीएसी के दस्ते तैनात कर दिये गए हैं। मुख्तार की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल क्या हुआ है, इस पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

अफजाल अंसारी ने चाय में जहर देने का लगाया था आरोप

पंजाब की जेल में जाने से पहले भी मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की जेल में बंद थे। तब भी एक बार उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उनके भाई अफजाल अंसारी ने कहा था कि उन्हें चाय में जहर दिया गया था। पंजाब की जेल में एक बार फिर जब मुख्तार को बांदा लाया गया तो अफजाल और परिवार वालों ने विरोध भी किया था। कहा था कि एक बार उन्हें चाय में जहर देकर मारने की कोशिश यहां हो चुकी है।

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी

कोर्ट में जताया था जान को खतरे का अंदेशा

मुख्तार अंसारी ने लगातार अपनी पेशी के दौरान जान के खतरे का अंदेशा जताते हुए गुहार लगाई है। फिलहाल उनकी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से होती है। उनके भाई अफजाल अंसारी और पत्नी अफ्शां अंसारी ने भी कोर्ट में इस बाबत गुहार लगाई थी।

Advertisement