Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mulayam Singh Yadav Health Updates: मेदांता पहुंचकर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने जाना मुलायम सिंह का हाल, अखिलेश से भी मिले

Mulayam Singh Yadav Health Updates: मेदांता पहुंचकर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने जाना मुलायम सिंह का हाल, अखिलेश से भी मिले

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mulayam Singh Yadav Health Updates: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत रविवार अचानक खराब हो गई। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है। बताया जा रहा है कि उनकी तबियत में अभी सुधार नहीं हुआ है।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

इस बीच अस्पताल की तरफ से उनकी हेल्थ बुल्टन भी जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि, मुलायम सिंह का उपचार क्रिटिकल केयर यूनिट में चल रहा है। इस बीच उनसे मिलने वाले नेताओं का अस्पताल में जाने का सिलसिला जारी है। इस बीच खबर आ रही है कि भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल मेदांता पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात की है।

इस दौरान उन्होंने मुलायम सिंह यादव के तबीयत के बारे में उनसे जानकारी ली है। बता दें कि, एसपी सिंह बघेल मुलायम सिंह को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में एसपी सिंह बघेल और अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर आमने—सामने थे। इस चुनाव में अखिलेश यादव को यहां से जीत हासिल हुई थी।

 

 

पढ़ें :- लोकसभा सामान्य चुनाव के नामांकन की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण
Advertisement