Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mulayam Singh Yadav Health Updates: मेदांता पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मुलायम सिंह यादव का जाना हाल

Mulayam Singh Yadav Health Updates: मेदांता पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मुलायम सिंह यादव का जाना हाल

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mulayam Singh Yadav Health Updates: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उपचार गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बीते ​कई दिनों से वो आईसीयू में भर्ती हैं। वहीं, उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए लगातार नेता मेदांता अस्पताल पहुंच रहे हैं। आज डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए मेदांता पहुंचे।

पढ़ें :- अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले ही हार स्वीकार कर चुकी है: स्मृति ईरानी 

जहां उन्होंने प्रोफेसर रामगोपाल यादव से मुलाकात करके मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य का हालचाल जाना और यूपी सरकार की ओर से हर संभव सहायदा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इस दौरान ब्रजेश पाठक के मुलाकात करने पर रामगोपाल यादव का शुक्रिया किया और कहा कि इससे राजनीति में एक बेहतर संदेश जाता है।

पढ़ें :- लखनऊ लोकसभा सीट पर सपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा का नामांकन दाखिल कराया,जानें क्या है वजह?

बता दें कि यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज सुबह 8 बजे मेदांता अस्पताल पहुंचे और यहां पहुंचकर उन्होंने प्रोफेसर रामगोपाल यादव से मुलाकात करके नेताजी के स्वस्थ्य की स्थिति पर अपडेट लिया। ब्रजेश पाठक ने नेताजी के जल्दी स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। वो यथासंभव करने को तैयार हैं। इस पर रामगोपाल यादव ने ब्रजेश पाठक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नेता जी सबके नेता हैं।

Advertisement