मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) फाइनल में टीम इंडिया ने बारबाडोस में जो कारनामा किया, उसका जश्न अभी मनाया जा रहा है। हर कोई रोहित शर्मा और उनकी टीम को देश का रौशन करने के लिए सम्मानित करना चाह रहा है। पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी टीम को उनके प्रदर्शन लिए अपने आवास पर बुलाकर सराहा। इसके बाद बीसीसीआई (BCCI) ने वानखेडे में सभी खिलाड़ियों के लिए खास कार्यक्रम रखा। फिर महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के चार प्लेयर्स को सम्मानित करने के साथ इनाम की घोषणा की। अब अंबानी परिवार ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर टीम इंडिया की जीत को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
अंबानी परिवार फिलहाल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से जुड़ी रस्मों में व्यस्तता के बीच टीम इंडिया की ट्रॉफी का जश्न मनाया है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नीता अंबानी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का हाथ पकड़कर पूजा के लिए ले जाती दिखीं। इसके बाद हार्दिक, रोहित और सूर्यकुमार यादव ने उनके साथ मिलकर पूजा की। इस दौरान सूर्या की पत्नी और हार्दिक के भाई क्रुणाल पंड्या भी दिखे।
नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (Nita-Mukesh Ambani Cultural Center) में हुए संगीत सेरेमनी के दौरान मुंबई इंडियंस की मालकिन काफी इमोशनल दिखीं। उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव को मंच पर बुलाया, उनके प्रदर्शन की सराहना की और भारत को वर्ल्ड का खिताब दिलाने के लिए शुक्रिया भी कहा। नीता अंबानी इन सभी के साथ भारतीय तिरंगे के साथ लहरा दो गाने पर डांस करके जश्न भी मनाया।
नीता अंबानी टीम इंडिया की जमकर तारीफ की। उन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी, सूर्यकुमार यादव के कैच और हार्दिक पंड्या के आखिरी ओवर को फिर से याद किया और उस पल में खुद पर काबू रखकर प्रदर्शन करने के लिए जमकर सराहना की। इस दौरान जब उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्म को मंच पर बुलाया तो उन्होंने अपना सिर पकड़ लिया। रोहित उम्मीद नहीं कर रहे थे कि नीता अंबानी उन्हें मंच पर पर आने को कहेंगी और वो इसके लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में नीता अंबानी ने उनका नाम लिया तो वो चौंक गए और मुस्कुराते हुए अपना सिर पकड़ लिया।