Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Mumbai Monorail Accident : ट्रायल रन के दौरान झुक गई मोनोरेल, हवा में लटकी बोगी, मोटरमैन घायल

Mumbai Monorail Accident : ट्रायल रन के दौरान झुक गई मोनोरेल, हवा में लटकी बोगी, मोटरमैन घायल

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई । मुंबई के वडाला डिपो (Wadala Depot) में बुधवार सुबह वडाला-जीटीबी नगर स्टेशन (Wadala-GTB Nagar Station) के पास ट्रायल के दौरान एक मोनोरेल ट्रेन अचानक एक ओर झुक गई। घटना के तुरंत बाद मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) और महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) की तकनीकी टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत की बात यह रही कि उस समय ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पढ़ें :- नवरत्न BEML की बड़ी कामयाबी, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से जुड़ा ₹5,400 करोड़ का ऑर्डर

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन हल्की झुकी हुई दिखाई दे रही है। मुंबई अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। मोनोरेल में मौजूद चालक दल के दो सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा सिग्नलिंग सिस्टम के परीक्षण के दौरान हुआ।

पढ़ें :- दिल्ली में 16 वर्षीय लड़की से गैंगरेप के बाद हत्या, खेत में पीड़िता की लाश को खाते दिखे कुत्ते

क्या है वजह?

हालांकि, इस घटना को लेकर महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशंस लिमिटेड (MMMOCL) ने अपने बयान में बताया कि यह घटना सिस्टम अपग्रेडेशन के हिस्से के रूप में चल रहे एडवांस सिस्टम ट्रायल के दौरान हुई। इन ट्रायल्स में नई Communication-Based Train Control (CBTC) सिग्नलिंग तकनीक की जांच की जा रही थी, जिसे Medha SMH Rail Pvt. Ltd. कंपनी द्वारा लागू किया जा रहा है।

पढ़ें :- अमेरिका में सिख ट्रक ड्राइवर पर 17 बार चाकू से जानलेवा हमला, ट्रंप प्रशासन की 'मिस्टर सिंह' वाली पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद

संस्थान ने कहा, ये परीक्षण पूरी तरह से सुरक्षित वातावरण में और सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य worst-case यानी अत्यधिक परिस्थितियों का अनुकरण करके सिस्टम की मजबूती और तैयारी का मूल्यांकन करना है। इस दौरान ट्रेन में केवल दो तकनीकी कर्मचारी मौजूद थे, जिनमें एक ऑपरेटर भी शामिल था। बताया गया है कि मुंबई मोनोरेल (Monorail Train की यात्री सेवाएं पहले से ही 20 सितंबर से अस्थायी रूप से निलंबित हैं। यह कदम लगातार सामने आ रही तकनीकी खामियों और प्रणाली के उन्नयन कार्य के लिए उठाया गया था।

इससे पहले, मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने बार-बार हो रही तकनीकी गड़बड़ियों की विस्तृत जांच के लिए एक समिति गठित की थी। पिछले महीनों में 20 अगस्त और 15 सितंबर को आई तकनीकी खराबियों के चलते सैकड़ों यात्री अलग-अलग स्थानों पर दो मोनोरेल ट्रेनों में फंस गए थे।

20 अगस्त 2025 को, भारी बारिश के दौरान चेंबूर और भक्ति पार्क स्टेशन (Bhakti Park Station) के बीच मोनोरेल (Monorail Train)  खराब हो गई थी, जिससे 500 से अधिक यात्री ट्रेन में फंस गए थे। 15 सितंबर 2025 को, एक अन्य मोनोरेल ट्रेन (Monorail Train) में सॉफ्टवेयर खराबी आने से वडाला स्टेशन (Wadala Station) के पास 17 यात्रियों की आपातकालीन निकासी करनी पड़ी थी। उस दिन सेवाएं दो घंटे से अधिक बाधित रहीं।

Advertisement