मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Economic Capital Mumbai) में आतंकी हमले का खतरा है। बता दें कि मुंबई (Mumbai) पर आतंकी हमले (Terrorist Attack) की खुफिया सूचना मिली है, जिसके बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल अलर्ट पर है और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खास तौर पर नजर रखी जा रही है। शहर के धार्मिक स्थानों पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखते ही पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
आतंकवाद निरोधक बल को भी कर दिया सक्रिय
आतंकी हमले (Terrorist Attack) के खतरे को देखते हुए मुंबई (Mumbai) के भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे क्रॉफर्ड मार्केट आदि में पुलिस ने मॉक ड्रिल भी की। त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस अतिरिक्त सुरक्षा बरत रही है। देश की वित्तीय राजधानी होने के नाते मुंबई (Mumbai) शहर आतंकियों के निशाने पर रहता है। ये भी वजह है कि आतंकी हमले की खुफिया सूचना को सुरक्षा एजेंसियां पूरी गंभीरता से ले रही हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है। आतंकवाद निरोधक बल (Anti-Terrorist Force) को भी सक्रिय कर दिया गया है।